Money Laundering Case: PFI और रेहाब इंडिया फाउंडेशन पर ED की बड़ी कार्रवाई, 33 बैंक खाते जब्त

नई दिल्ली, 1 जून। प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (Popular Front of India) और उसके सहयोगी संगठन रेहाब इंडिया फाउंडेशन (Rehab India Foundation) पर पीएमएलए एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की है। दोनों कंपनियों में ईडी की कार्रवाई के दौरान कुल 33 बैंक खातों को जब्त किया गया है। इन खाते में 68 लाख रुपए के अधिक की धनराशि बताई जा रही है।

ED

मनीलॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 6 मई 2022 को ईडी की विशेष अदालत में पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों के खिलाफ जार्ज शीट दाखिल की थी। जिसके बाद अब ईडी ने इन दोनों कंपनियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। जिसमें पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के 23 बैंक खाते और उसके सहयोगी संगठन रेहान इंडिया फाउंडेशन के 10 बैंक खातों को जब्त किया गया। इन खातों में कुल 68 लाख 62 हजार 81 रूपये की रकम बताई गई है।

प्रवर्तन निदेशालय हिंसा के कुछ मामलों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया की ओर से कथिल रुप से किए गए पैसे के लेनदेन को लेकर जांच कर रहा है। ईडी की ताजा कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हुई है।

PFI पर ये हैं आरोप ?
पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर कई हिंसात्मक घटनाओं में फंड खर्च कर दंगा भड़काने का आरोप है। पीएफआई पर अपने आय को अलग-अलग बैंक खातों में जमान करने और बाद इन खातों के जरिए पीएफआई के खातों में डोनेशन लेने के आरोप हैं। इसके बाद इन पैसों को हिंसक घटनाओं में भी प्रयोग करने के आरोप हैं। जिसकी अलग-अलग राज्यों में जांच चल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+