'ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी', Ram Mandir Donation Scam पर 'शक्तिमान' का शॉकिंग बयान, श्रीराम पर क्या कहा?

Mukesh Khanna On Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावा घोटाले को लेकर देशभर में चर्चा तेज है। जांच एजेंसियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद जहां आम लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है, वहीं अब मनोरंजन जगत की हस्तियां भी इस मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रख रही हैं। इसी कड़ी में 'शक्तिमान' और 'महाभारत' से घर-घर में पहचान बनाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है।

सोशल मीडिया पोस्ट में मुकेश खन्ना ने जताई नाराजगी
मुकेश खन्ना ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट शेयर करते हुए मंदिरों में चढ़ावे के दुरुपयोग को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को अर्पित किया जाने वाला धन कई बार अपने वास्तविक उद्देश्य तक नहीं पहुंच पाता और बीच रास्ते में ही गड़बड़ियों का शिकार हो जाता है।

Mukesh Khanna

'भगवान राम के नाम पर धोखा हो रहा है'

मुकेश खन्ना ने अपने पोस्ट में तीखे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसे लोग सिर्फ भक्तों के विश्वास के साथ खिलवाड़ नहीं कर रहे बल्कि भगवान के नाम पर भी धोखा दे रहे हैं। उन्होंने इस तरह की घटनाओं को बेहद शर्मनाक बताते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

मुकेश खन्ना ने भक्तों से की खास अपील

-मुकेश खन्ना ने अपने मैसेज में श्रद्धालुओं को सलाह देते हुए कहा कि यदि चढ़ावे को लेकर बार-बार इस तरह के विवाद सामने आते हैं, तो लोगों को नकद राशि और कीमती गहनों का दान करने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि श्रद्धा और भक्ति का संबंध केवल धन से नहीं होता बल्कि सच्चे मन से की गई पूजा भी उतनी ही जरूरी है।

-मुकेश खन्ना ने संकेत दिया है कि यदि आर्थिक चढ़ावे को लेकर पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती तो ऐसी घटनाएं लोगों की आस्था को प्रभावित कर सकती हैं। यही वजह है कि उन्होंने भक्तों से सोच-समझकर दान करने की अपील की है।

मुकेश खन्ना ने कहा- ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी

-मुकेश खन्ना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है- क्या आप जानते हैं, मंदिरों में आपका नकदी चढ़ावा, भगवान तक नहीं पहुंचता। बीच में कहीं खो जाता है। लूट मची पड़ी है। कहावत है ना, लूट सके तो लूट और लूटने वाले यहां भरे पड़े हैं। मैंने एक बार कहा था, भरे पड़े हैं चोर, डाकू और बेईमान, फिर भी मेरा देश है महान लेकिन इन चढ़ावा लूटने वालों को मैं क्या नाम दूं? चोर,डाकू या बेईमान? इनमें से कोई नहीं क्योंकि ये इन सबसे ऊपर हैं।

-मुकेश खन्ना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा है- ये भक्तों को ही नहीं, भगवान को भी लूट रहे हैं। मैं सिर्फ भक्तों को सलाह दूंगा कि ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी, वैसे ही ना चढ़ेगा चढ़ावा, ना होगा घोटाला, सो चढ़ावा, चढ़ाना बंद कीजिए। खास तौर पर पैसों और गहनों का। भगवान खुश होंगे।

क्या है राम मंदिर पूरा विवाद?

-राम मंदिर से जुड़े इस विवाद ने तब तूल पकड़ा जब विशेष जांच दल (SIT) की रिपोर्ट में कथित तौर पर चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े कई तथ्य सामने आए। रिपोर्ट में दावा किया गया कि मंदिर परिसर में चढ़ावे से संबंधित कई संदिग्ध घटनाओं की जांच की गई है, जिसने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है।

-मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इस प्रकरण में कई लोगों से पूछताछ की गई है और कुछ आरोपियों को हिरासत में भी लिया गया है। हालांकि मामले की अंतिम सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल

विवाद सामने आने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी हलचल बढ़ गई है। मंदिर प्रबंधन व्यवस्था और चढ़ावे की निगरानी को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। इस बीच सरकार और संबंधित विभागों द्वारा मामले की गंभीरता से जांच कराने की बात कही जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

एक्टिंग से दूर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हैं मुकेश खन्ना

-अगर मुकेश खन्ना के करियर की बात करें तो वह लंबे समय से टीवी और फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। हालांकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उनकी मौजूदगी लगातार बनी हुई है। वह अपने यूट्यूब चैनल के जरिए सामाजिक, धार्मिक और समसामयिक मुद्दों पर बेबाक राय रखते रहते हैं।

-'शक्तिमान' और 'महाभारत' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों ने उन्हें भारतीय टेलीविजन का एक प्रतिष्ठित चेहरा बनाया था। आज भी उनकी बातों को बड़ी संख्या में लोग गंभीरता से सुनते हैं, यही वजह है कि राम मंदिर विवाद पर उनकी प्रतिक्रिया चर्चा का विषय बनी हुई है।

-अयोध्या राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावा घोटाले ने देशभर में बहस छेड़ दी है। जांच एजेंसियां मामले की तह तक पहुंचने में जुटी हैं जबकि समाज के विभिन्न वर्गों से प्रतिक्रियाएं लगातार सामने आ रही हैं। मुकेश खन्ना का बयान भी इसी चर्चा का हिस्सा बन गया है, जिसने मंदिरों में चढ़ावे की पारदर्शिता और श्रद्धालुओं के विश्वास को लेकर नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+