एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वे: एक साल बाद भी मोदी ही हैं सबके दिलों के राजा
नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के ठीक एक दिन पहले एबीपी न्यूज-नील्सन सर्वे ने एक साल की मोदी सरकार की सर्वे रिपोर्ट पेश की है जिसके तहत एक साल बाद भी मोदी सरकार पर से लोगों का भरोसा उठा नहीं है और आज भी पीएम पद के लिए मोदी ही जनता की पहली पसंद है लेकिन हां कुछ मुद्दों पर जैसे भ्रष्टाचार और मंहगाई पर लोगों का जरूर विश्वास डगमगाया है।
आईये आपको बताते हैं इस सर्वे की खास बातें..
- देश के 42 प्रतिशत लोगों का मानना है कि मोदी सरकार के आने से देश और देशवासियों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
- जबकि देश के 41 प्रतिशत लोगों का कहना है कि मोदी सरकार के आने से उनकी लाइफ में सुधार हुआ है।
- 37 प्रतिशत लोगों का मानना है कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मोदी सरकार ने अपना वादा निभाया है।
- जबकि 59 प्रतिशत लोगों का कहना है कि मोदी सरकार भी पिछली सरकारों की तरह है और उसके भी कई मंत्री इस मामले में लिप्त हैं जबकि 4 प्रतिशत लोगों ने इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा।
- महंगाई के मुद्दे पर केवल 37 प्रतिशत लोगों ने कहा कि हां कमी हुई है जबकि 67 प्रतिशत लोगों का कहना है कि कोई कमी नहीं हुई है।
- 52 प्रतिशत जनता मोदी सरकार से खुश हैं और नरेन्द्र मोदी को पीएम सीट के लिए हर तरह से बेस्ट मानती हैं।
- अगर आज चुनाव हो जायें तो भी सरकार बीजेपी की ही बनेगी।
- यह सर्वे अहमदाबाद, बंगलुरू, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, पटना के लोगों पर किया गया है।
- एबीपी न्यूज-नीलसन ने देश के 10 बड़े शहरों में सर्वे कराया है जिसमें 3944 लोगों की राय ली है।
- ये सर्वे 8 अगस्त से 10 अगस्त के बीच करवाया गया है।
- हालांकि मई की सर्वे रिपोर्ट से अगस्त की सर्वे रिपोर्ट में मोदी सरकार के प्रति लोगों का थोड़ा रूझान कम हुआ है लेकिन पीएम मोदी आज भी जनता की पहली पसंद हैं।













Click it and Unblock the Notifications