Highlights: पीएम का नया नारा- स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया
नई दिल्ली। देश आजादी की 69वीं सालगिरह का जश्न मना रहा है. PM नरेंद्र मोदी ने लालकिले पर तिरंगा फहराया, देश के नाम उनका संदेश जारी है।

मुख्यबिंदु
- वंदे मातरम, जय हिंद, जय भारत-पीएम
- वन रैंक वन पेंशन पर बातचीत जारी है,. वन रैंक वन पेंशन की बात को स्वीकार कर चुके हैं लागू कैसे करना है उस पर बात हो रही- पीएम
- मेरिट के आधार पर नौकरी मिले, छोटी नौकरियों में इंटरव्यू खत्म हों- पीएम
- बिना इंटरव्यू नौकरी देने की व्यवस्था हो, मार्कशीट आधार बने- पीएम
- सवा लाख बैंक ब्रांच सवा लाख महिला उद्यमियों को लोन दें- पीएम
- सवा लाख बैंक ब्रांच सवा लाख महिला उद्यमियों को लोन दें- पीएम
- दलित-आदिवासी को को स्टार्ट अप लोन दें बैंक- पीएम
- लाल किले से पीएम का नया नारा- स्टार्ट अप इंडिया, स्टैंड अप इंडिया- पीएम
- श्रमेव जयते योजना बनाई- पीएम
- इन 18500 गांवों में 1000 दिन में बिजली पहुंचाने का वादा- पीएम
- आज़ादी के 60 साल बाद 18500 गांवों तक आज भी बिजली का तार नहीं पहुंचा है- पीएम
- कृषि मंत्रालय का नया नाम, कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय होगा- पीएम
- हमने नीम कोटिंग से यूरिया की चोरी रोकी, किसान नीम कोटिंग वाला यूरिया ही इस्तेमाल करें- पीएम
- जहां पीने का पानी, वहां गैस पाइपलाइन पहुंचा रहे हैं - पीएम
- हमने किसानों का क्षतिपूर्ति मुआवजा 50 प्रतिशत तक बढ़ाया- पीएम
- यह मानना पड़ेगा कि महंगाई कम हुई, हम महंगाई दर को 10 परसेंट से 3-4 % लाने पर सफल हुए- पीएम
- एक साल में मनी लॉन्ड्रिंग केस से 4500 करोड़ मिले- पीएम
- देश में भ्रष्टाचार दीमक की तरह लगा हुआ है लेकिन देश को लूटने नहीं दिया जायेगा।
- हर बात पर कानून बनाना फैशन बन गया है, यह गुड गवर्नेंस के लिए ठीक नहीं है: पीएम मोदी
- हमने संगठित मजदूरों की ओर ध्यान दिया है। हमने श्रमेव जयते से मजदूरों और गरीबों को एक पहचान दी है- मोदी
- बच्चे स्वच्छ भारत अभियान के दूत बने। अब बच्चे पापा को थूकने से मना करते हैं- स्वच्छता अभियान पर पीएम मोदी
- हमें देश के विकास के पिरामिड को मजबूत करना है, जिसमें ज्यादातर देश के गरीब और पिछड़े हैं. हमारी कोशिश है कि इस पिरामिड का समग्र विकास हो।
- देश में कहीं भी एक बैंक का ब्रांच खोल देना ही बड़ी उपलब्धि नहीं है,देशवासियों को बैंक तक लाना बड़ी उपलब्धि है।
- जनधन योजना से देशवासियों का काफी हित हुआ, मैं गर्व से कहता हूं कि हमने समय-सीमा के भीतर काम किया।
- एकता, सरलता और सद्भाव हमारी पूंजी पूंजी हैः लाल किले से पीएम मोदी
- पीएम नरेंद्र मोदी राष्ट्रगान के साथ फहराया तिरंगा।
- दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जबर्दस्त सुरक्षा इंतजाम। करीब 40 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए।












Click it and Unblock the Notifications