Abhishek Singh ने बताया-जब IAS छोड़ सनी लियोनी के साथ रोमांस करना चाहा तो क्या बोलीं कलेक्टर पत्नी?
Abhishek Singh with Sunny leone: अभिषेक सिंह आईएएस छोड़ने के बाद सनी लियोनी के साथ रोमांस करते नजर आए। इस पर अभिषेक सिंह की जिला कलेक्टर पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल का क्या रियेएक्शन रहा था?
इसका जवाब खुद अभिषेक सिंह ने अपने हालिया इंटरव्यू में दिया है। पत्रकार शुभंकर मिश्रा द्वारा लिया गया यह इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी चर्चित आईएएस हैं। अभी यूपी के बांदा में डीएम पद पर हैं।

यह भी पढ़ें- इश्क करना ज्यादा मुश्किल या UPSC क्रैक करना? सुनिए IAS छोड़ एक्टर बने Abhishek Singh का जवाब
दरअसल, जौनपुर निवासी अभिषेक सिंह यूपी कैडर में साल 2011 बैच के आईएएस अफसर थे। अक्टूबर 2023 में अभिषेक सिंह ने आईएएस से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे की वजह कभी सामने नहीं आई।
कई गानों में एक्टिंग कर चुके अभिषेक सिंह ने आईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद भी बॉलीवुड की राह ही पकड़ी और नवंबर 2023 में अभिषेक सिंह का सनी लियोनी के साथ रैप सॉन्ग थर्ड पार्टी रिलीज हुआ।

सनी लियोनी के साथ काम करने पर डर लगा?
रैप सॉन्ग थर्ड पार्टी में सनी लियोनी के साथ काम करने पर अपनी डीएम पत्नी का डर नहीं लगा? के सवाल पर अभिषेक कहते हैं कि मैं एक्टिंग से जुड़े प्रोजेक्ट पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल की इजाजत के बाद ही साइन करता हूं।
सनी लियोनी के बारे में पत्नी को बताया
अभिषेक सिंह कहते हैं कि THIRD PARTY गाने का ऑफर मिला तो पत्नी को बताया था कि ये गाना ऐसा है कि इसमें थोड़ा ग्लैमर चाहिए। गाने में बहुत फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी हैं। वो बहुत अच्छी डांसर हैं। एक्टिंग अच्छी करती हैं। बिग बॉस में नजर आ चुकी हैं। क्या मैं ये गाना कर सकता हूं? पत्नी का जवाब था-हां, ठीक है। कर सकते हो।

यह भी पढ़ें- Ravindra Bhati: 'नायक' स्टाइल में आए MLA रविंद्र सिंह भाटी, शिव में निकाल रहे 200 KM की पदयात्रा
ब्रेकअप के दर्द को ताकत बनाकर बने आईएएस
अभिषेक ने यह भी बताया कि वे पहले एक लड़की से प्यार करते थे। ब्रेकअप के बाद दिल टूटा। खुद संभाला और ब्रेकअप को ही ताकत बनाकर यूपीएससी क्रैक कर डाली। 2011 में होम कैडर यूपी मिला। 2015 में दिल्ली आए। कई बेहतरीन काम किए। फिर वापस यूपी चले गए और 2023 में आईएएस की नौकरी ही छोड़ दी।
कौन हैं दुर्गा शक्ति नागपाल?
दुर्गा शक्ति नागपाल उत्तर प्रदेश कैडर की चर्चित आईएएस अधिकारी है। नोएडा में पोस्टेड थीं तब माफिया के खिलाफ कार्रवाई करके तत्कालीन सपा सरकार को घुटनों पर ला दिया था। दुर्गा शक्ति नागपाल मूलरूप से छत्तीसगढ़ की रहने वाली हैं। अभिषेक सिंह लव कम अरेंज मैरिज की थी।

वाइफ के साथ क्यों नहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर?
अभिषेक सिंह कई एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं, मगर लोग अक्सर पूछते हैं कि अभिषेक सिंह अपनी पत्नी दुर्गा शक्ति के साथ कम क्यों आते? इस पर अभिषेक सिंह कहते हैं कि मेरी वाइफ मीडिया के सामने आना बहुत ज्यादा पसंद नहीं करतीं। ऐसा ही नेचर मेरे पिता व माता का है।
मेरी पत्नी मेरा सपोर्ट सिस्टम
अभिषेक सिंह कहते हैं कि बाकी अन्य एक्टर्स की तरह अगर मेरी पत्नी भी शूटिंग के सेट पर आए तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। मेरी पत्नी मेरा सपोर्ट सिस्टम है। मैं कुछ भी एक्टिंग करता हूं तो सबसे पहले उनको ही भेजता हूं। फिर उनके सुझाव से और भी बेहतर करने की कोशिश करता हूं। उन्हें 'काली-काली जुल्फों' गाने में मेरा डांस काफी पसंद आया।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications