इश्क करना ज्यादा मुश्किल या UPSC क्रैक करना? सुनिए IAS छोड़ एक्टर बने Abhishek Singh का जवाब
Abhishek Singh Interview: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के सबसे चर्चित अधिकारी रहे अभिषेक सिंह इन दिनों बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहे हैं। इनका ताजा इंटरव्यू वायरल हो रहा है।
अभिषेक सिंह ने आईएएस छोड़ने के बाद दिए पहले इंटरव्यू में इश्क-मोहब्बत, ब्रेकअप दर्द, यूपीएससी की तैयारी व बॉलीवुड से जुड़े कई सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं।

यह भी पढ़ें- IAS Abhishek Singh: इस्तीफा देने के बाद नेता बनेंगे या अभिनेता? शाहरुख-सलमान के साथ नजर आए
यूपी के जौनपुर के रहने वाले फायरब्रांड अफसर रहे अभिषेक सिंह का यह इंटरव्यू जाने-माने पत्रकार शुभंकर मिश्रा ने लिया है। इंटरव्यू में अभिषेक सिंह की कॉलेज लाइफ के प्यार से लेकर बॉलीवुड में करियर बनाने तक के सवाल पूछे गए हैं।
अभिषेक सिंह की लव स्टोरी
अभिषेक सिंह कहते हैं कि ''मैं 19 साल का था तब फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। एक युवती को बेपनाह मोहब्बत करता था। ब्रेकअप हुआ तो लगा कि इसके बिना कैसे जी पाऊंगा? मेरे पास ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए पढ़ाई के अलावा रास्ता नहीं था।''
यह भी पढ़ें- Abhishek Singh: IAS से इस्तीफे के बाद Sunny leone के रोमांस करते नजर आए अभिषेक सिंह, जौनपुर भी आएगी सनी लियोन
इश्क व यूपीएससी में क्या ज्यादा आसान?
अभिषेक सिंह कहते हैं कि इसका जवाब इस पर निर्भर करता है कि आपने कितनी शिद्दत से इश्क किया है। मेरे लिए ब्रेकअप के दर्द से निकलना ज्यादा मुश्किल था। उसके बाद तो राह आसान हो गई थी। मैं क्लियर हो चुका था कि मुझे जिंदगी को किस दिशा में लेकर जाना है।

यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक सिंह ने दिया इस्तीफा, पहले GF ने दिल तोड़ा तो UPSC क्रैक की, जानिए अब नौकरी क्यों छोड़ी?
बिहार के लड़के ही क्यों बनते हैं आईएएस?
बकौल अभिषेक सिंह, इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि बिहार के परिवारों में यूपीएससी को लेकर जबरदस्त माहौल है। दूसरी वजह ये भी है बिहार ने ज्यादा बिजनेस व विकास नहीं देखा। ऐसे में दूसरे रोजगार की बजाय यूपीएससी की ओर ज्यादा जाते हैं।
अभिषेक सिंह ने लव मैरिज की या अरेंज?
अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी आईएएस अधिकारी हैं। अभी यूपी के बांदा में डीएम हैं। अभिषेक सिंह कहते हैं कि मैं और दुर्गा शक्ति पहले से ही एक-दूसरे को जानते थे। दोनों में पारिवारिक रिश्ते थे। दोनों ने यूपीएससी क्रैक करने के बाद लव कम अरेंज मैरिज की।
यह भी पढ़ें- IAS Abhishek Singh Suspended: प्यार में धोखा खाकर क्रैक कर डाली थी UPSC, पत्नी भी आईएएस

वाइफ के साथ क्यों नहीं सोशल प्लेटफॉर्म पर?
अभिषेक सिंह कई एक्ट्रेस के साथ नजर आते हैं, मगर लोग अक्सर पूछते हैं कि अभिषेक सिंह अपनी पत्नी दुर्गा शक्ति के साथ कम क्यों आते? इस पर अभिषेक सिंह कहते हैं कि मेरी वाइफ मीडिया के सामने आना बहुत ज्यादा पसंद नहीं करतीं। ऐसा ही नेचर मेरे पिता व माता का है।
मेरी पत्नी मेरा सपोर्ट सिस्टम
अभिषेक सिंह कहते हैं कि बाकी अन्य एक्टर्स की तरह अगर मेरी पत्नी भी शूटिंग के सेट पर आए तो मुझे बहुत अच्छा लगेगा। मेरी पत्नी मेरा सपोर्ट सिस्टम है। मैं कुछ भी एक्टिंग करता हूं तो सबसे पहले उनको ही भेजता हूं। फिर उनके सुझाव से और भी बेहतर करने की कोशिश करता हूं। उन्हें 'काली-काली जुल्फों' गाने में मेरा डांस काफी पसंद आया।

आईएएस छोड़ने पर परिवार का क्या रियेक्शन रहा?
मेरे पिता पुलिस अफसर रहे हैं। पत्नी अभी डीएम हैं। आईएएस छोड़ बॉलीवुड की राह पकड़ी तो परिवार का क्या रियेक्शन रहा? इस पर अभिषेक सिंह कहते हैं कि मुझे अभिनय शुरू से ही पसंद था। मैं तो कहता भी था कि अगर मैं अभिनय से सिविल सेवा में आता तो लोगों का नजरिया कुछ और ही होता। मैं आईएएस से बॉलीवुड में गया हूं। इस पर यही कहूंगा कि मैं एक जिंदगी में कई जिंदगी जी के जाऊंगा।
आईएएस बनने के बाद सरकार से क्या नाराजगी?
मैं साल 2011 में आईएएस बना। 2015 में दिल्ली आया। कई जिलों में डीएम रहे। ऑड ईवन रूल, कई सरकारी जमीनों से अतिक्रमण हटाया। उसके बाद यूपी भेजा गया। मेरे और सरकार के बीच क्या हुआ? वो सब पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बात करना सही नहीं।
-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications