Ravindra Bhati: 'नायक' स्‍टाइल में आए MLA रविंद्र सिंह भाटी, शिव में निकाल रहे 200 KM की पदयात्रा

Sheo Jan Samman Padyatra Ravindra Singh Bhati: रविंद्र सिंह भाटी को शिव का विधायक बने महीनाभर भी नहीं हुआ कि ये रियल लाइफ 'नायक' वाली भूमिका में नजर आ रहे हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में शिव जन सम्‍मान यात्रा पर हैं।

दरअसल, शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने क्षेत्रवासियों को धन्‍यवाद देने और उनकी समस्‍याओं का समाधान गांव-गांव, ढाणी-ढाणी पहुंचकर करने के लिए जन सम्‍मान पद यात्रा शुरू की है।

Ravindra Singh Bhati MLA Sheo

यह भी पढ़ें- Ravindra Singh Bhati: बर्थडे पर शिव से MLA बने रविंद्र सिंह भाटी से BJP-कांग्रेस को क्‍या सबक सीखना चाहिए?

रविंद्र सिंह भाटी ने शिव विधानसभा क्षेत्र मुख्‍यालय स्थित बाबा गरीब नाथ जी के मठ में पूजा अर्चना करके एक जनवरी 2024 को सुबह सवा आठ बजे से पदयात्रा शुरू की, जिसके तहत शिव में 200 किलोमीटर का पैदल सफर किया जाएगा।

शिव जन सम्‍मान यात्रा में अपार जन समूह उमड़ रहा है। स्‍थानीय लोग ढोल नगाड़ों से भाटी का स्‍वागत कर रहे हैं। बड़े-बुजुर्ग इन्‍हें आशीर्वाद दे रहे हैं। साथ ही लोग अपनी समस्‍याओं से भी उन्‍हें अवगत करवा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Ravindra Bhati: 25 की उम्र में MLA बने रविंद्र सिंह भाटी ने राजस्‍थान CM चुनने से पहले उठाया बड़ा कदम

Ravindra Singh Bhati MLA Sheo

दरअसल, राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से टिकट नहीं मिलने पर रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय ताल ठोक दी और शिव की जनता से उनके हर सुख-दुख का साथी बनने का वादा किया।

रविंद्र सिंह भाटी जब लोगों से वोट मांगने गए तो लोगों ने उनको कहा कि 'चुनाव के समय तो वोट मांगने सब आते हैं, मगर बाद कोई उनकी सुध नहीं लेता' तब भाटी ने वादा किया था कि वे चुनाव जीतने के बाद सबसे आप लोगों के पास आएंगे।

यह भी पढ़ें- Sheo Election Result 2023: राजस्‍थान चुनाव की VIP सीट शिव, रविंद्र भाटी ने जीतकर चौंकाया

3 दिसंबर 2023 को चुनाव परिणाम आया और निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी ने 4034 वोटों से जीत हासिल की। भाटी को कुल 78726 व दूसरे नंबर पर रहे फतेहखान को 74692 वोट मिले। कांग्रेस के अमीन खान तीसरे और भाजपा के स्‍वरूप सिंह खारा चौथे स्‍थान पर रहे।

विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने शिव कस्‍बा, हुकम सिंह ढाणी, बाल सिंह की ढाणी, तालों का गांव, राणेजी की बस्‍ती, कोटड़ा, सरगीला, जुनेजो की बस्‍ती, आकली व निम्‍बला में जा चुके हैं। इस दौरान जनसुनवाई भी की और कई समस्‍याओं के मौके पर ही समाधान भी।

उल्‍लेखनीय है कि राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में शिव सबसे हॉट सीटों में से एक थी। जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्‍यक्ष रविंद्र सिंह महज 26 साल की उम्र में विधायक बने। फिर राजस्‍थान विधानसभा में राजस्‍थानी में पद की शपथ ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+