Bigg Boss 13: फिनाले से पहले इस कंटेस्टेंट ने छोड़ा शो, 10 लाख लेकर हुआ बाहर

मुंबई। बिग बॉग सीजन 13 (Bigg Boss 13) काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है। बाकी सभी सीजन के मुकाबले सीजन 13 को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है। साथ ही बिग बॉस का सीजन 13 काफी लंबा भी चला है। सितंबर 2019 में शुरू हुआ यह रिएलिटी शो करीब पांच महीने बाद खत्‍म होने जा रहा है। 15 फरवरी यानी आज शो का ग्रैंड फिनाले है। ऐसे में शो के विनर को लेकर कई तरह के अनुमान लगाए जा रहे हैं।

टॉप 5 कंटेस्टेंट में पारस का नाम शामिल नहीं

टॉप 5 कंटेस्टेंट में पारस का नाम शामिल नहीं

फिर भी इतना तय है कि सिद्धार्थ शुक्‍ला, आसिम रियाज, रश्‍म‍ि देसाई, शहनाज गिल और आरती सिंह में से कोई एक ही 'बिग बॉस' का विजेता बनेगा। लेकिन टॉप 5 कंटेस्टेंट में पारस का नाम शामिल नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने शो छोड़ दिया है। उनका बिग बॉस के घर में सफर फिनाले से पहले ही समाप्त हो गया है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार, पारस छाबड़ा 10 लाख रुपये लेकर शो से बाहर हो गए हैं।

पारस छाबड़ा 10 लाख लेकर हुए बाहर

पारस छाबड़ा 10 लाख लेकर हुए बाहर

हर सीजन की तरह इस बार भी बिग बॉस के घर में पैसों का एक बैग लाया गया और सभी कंटेस्टेंट को मौका दिया गया कि अगर वो चाहें तो ये रकम लेकर शो से बाहर हो सकते हैं। ऐसे में पारस छाबड़ा आगे आए और उन्होंने ये रकम लेकर शो से निकलना बेहतर समझा। वह 10 लाख रुपये के साथ फिनाले से बाहर हो गए।

पहले आसिम के बाहर होने की थी खबर

पहले आसिम के बाहर होने की थी खबर

इससे पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि आसिम रियाज ने ये पैसे लेकर शो छोड़ने का फैसला किया है, लेकिन उनकी टीम ने ऐसी सभी अटकलों को खारिज कर दिया और कहा कि ये पैसे आसिम नहीं बल्कि पारस छाबड़ा ने ले लिए हैं। अब पारस ने फिनाले से ठीक पहले शो छोड़ने का फैसला क्यों लिया, ये बताना तो मुश्किल है। लेकिन कुछ दिन पहले ही शो में उनके सबसे करीब रहीं माहिरा शर्मा शो से बाहर हो गई थीं।

जबरदस्त रही पारस छाबड़ा की जर्नी

जबरदस्त रही पारस छाबड़ा की जर्नी

पारस की घर में जर्नी की बात करें तो वो काफी अच्छी रही है। उन्होंने घर में सभी के साथ अच्छी दोस्ती तो निभाई लेकिन माहिरा के साथ उनका अलग ही बाॉन्ड देखने को मिला। इन दोनों के बीच कभी प्यार तो कभी तकरार देखने को मिली। फैंस को भी ये जोड़ी काफी पसंद आई।

कब था टर्निंग पॉइंट

कब था टर्निंग पॉइंट

पारस के लिए इस शो में टर्निंग पॉइंट वहीं था जब इम्यूनिटी टॉस्क में सिद्धार्थ शुक्ला ने शॉकिंग फैसला लेते हुए पारस को सुरक्षित कर दिया था। सिद्धार्थ के उस फैसले से पारस काफी भावुक हुए थे और उनकी दोस्ती भी सिद्धार्थ के साथ काफी मजबूत नजर आई थी।

प्राइज मनी हुई दोगुनी

प्राइज मनी हुई दोगुनी

इसे पहले खबर आई थी कि बिग बॉस 13 की प्राइज मनी को दोगुना कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि सीजन-13 में प्राइज मनी को 50 लाख से बढ़ाकर सीधे 1 करोड़ रुपये कर दिया गया है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये बातें सामने आ रही हैं। अगर ये बात सच निकली तो जो भी बिग बॉस का विजेता बनेगा, वह एक झटके में करोड़पति जरूर बन जाएगा। हालांकि शो के मेकर्स ने अभी तक प्राइज मनी की घोषणा नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+