अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह लड़ाई पूरे देश में फैलेगी

नई दिल्ली। दिल्ली चुनावों में भाजपा-कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी को रविवार को मिली असाधारण सफलता को 'जनता की जीत' करार दिया। कनाट प्लेस में हनुमान रोड पर स्थित पार्टी कार्यालय के समक्ष खुशी मनाते कार्यकर्ताओं के सामने उपस्थित हुए केजरीवाल ने कहा, "यह जनता की जीत है।"

केजरीवाल ने कहा कि आज हम जीत गये, जनता ने हम पर भरोसा किया वरना आज से पहले हमें लोग भ्रष्टाचारी, गुंडा जैसे तमगों से सुशोभित करते थे। दिल्ली में आप की सफलता से साबित कर दिया कि देश की जनता बदलाव चाहती है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, यह सिद्धांतों की लड़ाई है, इसलिए अब यह लड़ाई पूरे देश में फैलेगी, उनके समर्थक पार्टी का चुनाव चिन्ह झाड़ू लहरा रहे थे। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टी की जीत को लेकर हमेशा से विश्वास था।

अरविंद केजरीवाल ने कहा, सकारात्‍मक विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार, हम किसी के साथ हाथ नहीं मिला रहे हैं। हमने सच्‍चाई, ईमानदारी पर चुनाव लड़ा और हम सफल हुए।

आप पार्टी की जीत धनबल, बाहुबल पर जनतंत्र की जीत है। केजरीवाल ने दिल्ली की तीन बार मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित को हराया है, जिन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+