संजय सिंह ने जेल से भेजा AAP कार्यकर्ताओं के नाम संदेश, देश की एकजुटता के लिए हर शुक्रवार रखेंगे उपवास
आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने जेल के अंदर ही भारत माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर शुक्रवार को उपवास करने का ऐलान किया है।
आप के वरिष्ठ नेता ने जेल से पार्टी के कार्यकर्ताओं को देश के लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट होने का संदेश दिया है। कार्यकर्ताओं के नाम जेल से भेजे गए संदेश में उन्होंने कहा कि देश की एकजुटता के लिए वो यह उपवास कर रहे हैं।

आप सांसद ने कहा, "यदि संभव हो तो सभी जाति और धर्म के लोगों को 'भारत माता' की पूजा करनी चाहिए और सप्ताह में एक दिन उपवास रखना चाहिए। इससे हमारा मनोबल मजबूत होगा और हमारा संकल्प दृढ़ होगा। देश में लोकतंत्र को बचाने के लिए जेपी जैसे आंदोलनों को पुनर्जीवित करने की जरूरत है। महंगाई, बेरोजगारी, कुशासन और अत्याचार ने पूरे देश को परेशान कर दिया है।"
संजय सिंह ने अपने संदेश में कहा, "इस लड़ाई के लिए हमें सड़क से लेकर जेल तक संघर्ष करना होगा। इसकी ताकत हमारी भारत माता के आशीर्वाद में है, जो सिर्फ हमारी मां ही नहीं बल्कि हमारी ताकत भी हैं।"
यह भी देखें: पंजाब: 'BJP हर चीज का भगवाकरण-राजनीतिकरण कर रही', गणतंत्र दिवस पर झांकी रद्द करने पर AAP का हमला
सांसद के संदेश के बाद आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश समेत देशभर में जगह-जगह इस आह्वान के समर्थन में उपवास कार्यक्रम आयोजित करेगी। हर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में आप कार्यकर्ता भारत माता की प्रतिमा पर पूजा-अर्चना करेंगे और उपवास रखेंगे।
आम आदमी पार्टी ने अपने एक बयान में कहा, "केंद्र सरकार आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और जनकल्याणकारी कार्यों से चिंतित हैं। वे आप नेताओं को गिरफ्तार कर पार्टी की प्रगति को रोकने का असफल प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में 4 अक्टूबर को आप सांसद संजय सिंह को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद भी, उन्होंने लोकतंत्र की लड़ाई नहीं छोड़ी। जेल में रहते हुए भी, वह सामाजिक कारणों के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह जेल में रहते हुए महान क्रांतिकारियों की पुस्तकों का अध्ययन कर रहे हैं और लोकतंत्र की लड़ाई को जीवित रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।''
यह भी देखें: गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगा दिल्ली मॉडल, भाजपा पर बरसी आप












Click it and Unblock the Notifications