गणतंत्र दिवस पर नहीं दिखेगा दिल्ली मॉडल, भाजपा पर बरसी आप
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड ने कहा कि दिल्ली दिलवालों की है। दिल्ली में ना सिर्फ दिल्ली के लोग बल्कि देश के दूसरे हिस्सों से भी लोग पढ़ाई, नौकरी और इलाज के लिए आते हैं, जोकि हमारे लिए गर्व का विषय है। दिल्ली सबको स्वीकार करती है। दिल्ली सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में जबरदस्त काम किया है।
हम दिल्ली के इस प्राइड को 26 जनवरी की परेड में दिखाना चाहते हैं। लेकिन अफसोस की बात यह है कि यह होने नहीं दिया गया है। भाजपा की यह गंदी राजनीति नहीं है तो क्या है कि भाजपा शासित गुजरात, असम, उत्तर प्रदेश को लगातार मौका दिया जा रहा है। लेकिन दिल्ली और पंजाब को इस बार यह मौका नहीं मिल रहा है। हमे गणतंत्र दिवस पर यह दिखाने का मौका नहीं दिया जा रहा है।

आम आदमी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि दिल्ली के इस मॉडल को पेश करने के लिए हमे गणतंत्र दिवस पर मौका मिलना चाहिए था, लेकिन भाजपा सरकार हमे यह नहीं करने दे रही है। हमे इसका कोई कारण भी केंद्र की ओर से नहीं बताया गया है। यह पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित फैसला है।
सभी भाजपा शासित राज्यों को मौका दिया जा रहा है लेकिन दिल्ली और पंजाब को यह मौका नहीं दिया जा रहा है। जोकि पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित फैसला है। दिल्ली के लोगों के लिए प्रदेश की सरकार अच्छा काम कर रही है जिसे लोगों के बीच दिखाने का हमे मौका मिलना चाहिए।
केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि ईडी लगातार विपक्ष के नेताओं पर राजनीति से प्रेरित होकर कार्रवाई कर रही है। ईडी लगातार विपक्ष के नेताओं पर कार्रवाई कर रही है। हमारे कई नेताओं को जेल में भेजा है। अभी तक ट्रायल शुरू नहीं हुआ है, दोषी नहीं घोषित किया गया है, फिर भी उन्हें इतने समय से जेल में रखा गया है। जबतक दोषी साबित नहीं हो जाते हैं, वो निर्दोष हैं।












Click it and Unblock the Notifications