राज्यसभा जाने से पहले राघव चड्ढा का नया अवतार, फैशन शो में किया रैंप वॉक, लोग देख हुए हैरान
नई दिल्ली, मार्च 27। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद बनने जा रहे राघव चड्ढा एक नए अवतार में नजर आए हैं। दरअसल, राघव चड्ढा रविवार को लैक्मे फैशन शो में रैंप वॉक करते नजर आए। यह शो डिजाइनर पवन सचदेवा का था। इस शो में राघव चड्ढा ने अभिनेता अपारशक्ति खुराना के साथ रैंप वॉक किया।

राघव चड्ढा का आउटफिट
राघव चड्ढा के रैंप वॉक करते हुए की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। आम आदमी पार्टी के सबसे हैंडसम नेताओं में से एक राघव चड्ढा के इस अवतार को देख लोग काफी हैरान हैं। रैंप पर राघव चड्ढा ने बरगंडी हाई-नेक के ऊपर ब्लैक लेदर जैकेट और पैंट पहनी थी।

डिप्टी सीएम के निजी सचिव ने शेयर किया वीडियो
राघव के रैंप वॉक का यह वीडियो दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के निजी सचिव देवेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। देखते ही देखते यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो गया है। बता दें कि FDCI X लैक्मे फैशन वीक का आयोजन नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम, इंडिया गेट में किया गया था।

कौन हैं राघव चड्ढा?
आपको बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के नेता हैं। पार्टी में उनका कद काफी बढ़ा है और आने वाले कुछ दिनों में वो राज्यसभा में नजर आएंगे, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब से उन्हें राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया था और वो निर्विरोध जीत भी गए थे। बता दें कि राघव चड्ढा सबसे कम उम्र के राज्यसभा सदस्य बन गए हैं। 33 साल की उम्र में वो राज्यसभा में बैठेंगे। इससे पहले वो दिल्ली की राजेंद्र नगर सीट से विधायक और दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष थे।












Click it and Unblock the Notifications