'लेकिन अब मैं पार्टी में डांस नहीं कर सकूंगा...' स्वरा और राघव की ट्विटर पर बातचीत वायरल

'लेकिन अब मैं पार्टी में डांस नहीं कर सकूंगा...' स्वरा और राघव की ट्विटर पर बातचीत वायरल

नई दिल्ली, 25 मार्च: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को उनके दल ने पंजाब से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है। जिसके बाद उनका सबसे युवा राज्यसभा एमपी बनना तकरीबन तय है। राज्यसभा के लिए नॉमिनेशन पर अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने राघव को बधाई देते हुए उनके डांस करने को लेकर भी सवाल कर लिया। जिसका राघव चड्ढा ने भी मजेदार जवाब दिया। ट्विटर पर ये बातचीत वायरल हो रही है।

क्या कहा है स्वरा ने

क्या कहा है स्वरा ने

फिल्म एक्ट्रेस स्वरा ने ट्विटर पर राघव चड्ढा के राज्यसभा जाने से जुड़ी खबर को शेयर करते हुए लिखा, राघव चड्ढा आपको बहुत बहुत बधाई। मुझे लगता है कि हमें अब आपके नाम के साथ 'जी' जोड़ना होगा। वैसे क्या हम अभी भी आपको दिवाली पार्टियों में डांस फ्लोर पर आकर नाचने को मजबूर कर सकते हैं?

चड्ढा ने दिया जवाब

चड्ढा ने दिया जवाब

स्वरा के ट्वीट का जवाब देते हुए राघव चड्ढा ने लिखा- धन्यवाद, स्वरा। मेरे नाम के साथ आपको 'जी' जैसा कुछ जोड़ने की कोई जरूरत नहीं है। हां लेकिन अब शायद मुझे डांस फ्लोर पर आने के लिए मजबूर करना संसदीय विशेषाधिकार का उल्लंघन या संसद की अवमानना ​​में आ सकता है।

Recommended Video

    Raghav Chadha और Swara Bhaskar का ये Tweet क्यों हो रहा इतना Viral ? | वनइंडिया हिदी
    राघव के लिए चुनाव प्रचार कर चुकी हैं स्वरा

    राघव के लिए चुनाव प्रचार कर चुकी हैं स्वरा

    राघव चड्ढा और स्वरा भास्कर दोनों दिल्ली से ही हैं और एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। दिल्ली विधानसभा और लोकसभा चुनावों में स्वरा राघव के लिए चुनाव प्रचार भी कर चुकी हैं। 2019 के लोकसभा में स्वरा ने दिल्ली में राघव के लिए वोट मांगे थे, ऐसे में उन्होंने राघव के राज्यसभा के लिए चुने जाना तय होने के बाद उनको ट्वीट कर इस अंदाज में बधाई दी है। राघव चड्ढा अभी तक दिल्ली के राजेंद्र नगर से विधायक थे। राज्यसभा के लिए अपना नॉमिनेशन फाइल करने के बाद राघव चड्ढा ने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। राघव चड्ढा 33 साल की उम्र में राज्यसभा जाने वाले सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+