लोकसभा में प्रवेश पर भगवंत मान पर लगी रोक
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान पर मौजूदा मानसून सत्र में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गयी है। लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें संसद में आने से रोक लगा दी है। भगवंत मान ने फेसबुक पर संसद की सुरक्षा घेरे का वीडियो फेसबुक पर साझा किया था जिसके बाद उनके खिलाफ जांच शुरु कर दी गयी है।

उनके वीडियो की जांच के लिए 9 सदस्यीय जांट कमेटी बनायी गयी है जिसके अध्यक्ष किरीट सोमैया हैं। भगवंत मान के खिलाफ यह कार्यवाही तब की गयी जब दोनों सदनों में उनके खिलाफ हंगामा हुआ था। भगवंत मान ने संसद में जाते समय पूरी सुरक्षा जांच का एक वीडियो बनाया था जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया था।
भगवंत मान ने यह वीडियो अपने घर से निकलने से लेकर संसद में जाने तक का बनाया था। जिसके बाद लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने 9 सदस्यों की कमेटी बनायी और इस मामले की जांच करने को कहा। यह कमेटी 3 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट देगी। मान को कमेटी का फैसला आने तक संसद की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेने को कहा गया है। मान की इस हरकत को संसद के नियम 334-ए व 252 का दोषी पाया गया है।
जिसमें यह कहा गया हि संसद के भीतर ऑडियो या वीडियो नहीं बनाया जाएगा। दोनों सदन में हंगामे के बाद मान ने अपनी हरकत के लिए मांफी मांगी थी और दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कही थी। 12 मिनट के वीडियो में मान ने दिखाया है कि कैसे उनका वाहन सुरक्षा क्रॉसिंग को पार करती है और संसद के भीतर जाती है।
वहीं इस पूरे मामले में आम आदमी पार्टी का कहना है कि मान को अपने आप को निर्दोष साबित करने का मौका नहीं दिया गया। आप ने इसे एकतरफा फैसला करार दिया है। साथ ही कहा गया है कि मान का उद्देश्य संसद की सुरक्षा को खतरे में डालने का नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications