संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने पर घिरे AAP के भगवंत मान, मिला नोटिस

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान विवादों में घिर गए हैं। विवाद उनके द्वारा संसद का वीडियो बनाकर फेसबुक पर अपलोड करने की वजह से हुआ है। दरअसल भगवंत मान ने सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए संसद के अंदर जाने से लेकर पूरी प्रक्रिया का वीडियो फेसबुक पर अपलोड कर दिया। वीडियो अपलोड होने के बाद अब उनकी आलोचना हो रही है। वहीं सूत्रों की माने तो जल्द ही लोकसभा स्पीकर ने इस मामले में मान को तलब कर सकती हैं।

Bhagwant Mann

भगवंत मान को अप ने इस काम की वजह से लोकसभा में विशेषाधिकार हनन नोटिस दिया गया है। वीडियो जारी करने के बाद भगवंत मान पर संसद की सुरक्षा को जोखिम में डालने के आरोप लग रहे हैं । वहीं अपनी सफाई दते हुए मान का कहना है कि उन्होंने उन लाखों लोगों को ये बताने की कोशिश की है कि संसद में काम कैसे होता है।

वहीं भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने मांग की कि मान से उनके कृत्य के लिए सुरक्षा एजेंसियों को पूछताछ करनी चाहिए। लेखी ने कहा कि जो लोग संसद में आते हैं उन्हें संसद में कोई कैमरा या पेन ड्राइव लेकर आने की अनुमति नहीं है, ऐसा इसलिए किया गया, क्योंकि सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उन्होंने मान के इस काम को मूर्खता बताया है। वहीं मान ने कहा है कि वो आगे भी ऐसा करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+