AAP नेता दीपक सिंगला को ED ने किया गिरफ्तार, क्‍या है ₹155 करोड़ की धोखाधड़ी का मामला?

आम आदमी पार्टी (AAP) की चुनौतियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को पार्टी नेता दीपक सिंगला को अरेस्‍ट कर लिया है। करोड़ों के बैंक धोखाधड़ी मामले में ED ने ये गिरफ्तारी की है। यह गिरफ्तारी दिल्ली और गोवा सहित कई ठिकानों पर हुई ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद की गई हैं।

महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड मामले में योजनाबद्ध तरीके से ₹155 करोड़ रुपये का बैंक को चूना लगाने का आरोप है। इस केस के तार पहले से गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा से भी जुड़ते बताए जा रहे हैं।

AAP

दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को देशभर में चलाए गए पैन-इंडिया ऑपरेशन के तहत गोवा और दिल्ली में कई ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान आम आदमी पार्टी नेता दीपक सिंगला, महेश सिंगला और अमरिक गिल से जुड़े कुल 7 स्थानों की तलाशी ली गई। ईडी का दावा है कि छापों के दौरान ऐसे अहम दस्तावेज और सबूत मिले, जिनके आधार पर दीपक सिंगला को हिरासत में लिया गया। एजेंसी अब इस पूरे नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है।

₹155 करोड़ बैंक फ्रॉड का क्या है पूरा मामला?

जांच एजेंसियों के अनुसार, महेश टिंबर प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों और वित्तीय हेरफेर के जरिए बैंकों से भारी रकम हासिल की। आरोप है कि करीब ₹155 करोड़ की राशि को गलत तरीके से निकालकर विभिन्न माध्यमों से ट्रांसफर किया गया। ईडी को शक है कि इस रकम को कई कंपनियों और व्यक्तियों के जरिए घुमाया गया, ताकि धन के वास्तविक स्रोत और इस्तेमाल को छिपाया जा सके। इसी एंगल से अब मनी ट्रेल की गहन जांच की जा रही है।

संजीव अरोड़ा कनेक्शन से बढ़ी सियासी हलचल

इस मामले में पहले से गिरफ्तार पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा का नाम सामने आने के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी उन सभी लोगों और कंपनियों की भूमिका खंगाल रही है, जिनका इस कथित वित्तीय घोटाले से कोई संबंध हो सकता है। हालांकि, अभी तक ईडी की ओर से इस मामले में विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन एजेंसी का कहना है कि बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।

छापेमारी में क्या मिला?

ईडी की टीमों ने तलाशी अभियान के दौरान वित्तीय लेनदेन से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और कुछ संदिग्ध निवेश से संबंधित जानकारी जुटाई है। जांच एजेंसी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित तौर पर धोखे से हासिल की गई रकम किन-किन खातों और कंपनियों में भेजी गई।

क्‍या हैं आरोप?

ईडी का आरोप है कि आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से बैंकों को गुमराह कर ऋण हासिल किया और बाद में उस धनराशि का दुरुपयोग किया। जांच में यह भी सामने आया है कि कई लेनदेन संदिग्ध कंपनियों के जरिए किए गए, जिससे पूरे मामले में मनी लॉन्ड्रिंग का एंगल मजबूत हुआ है।

'भाजपा की तो नकली असेंबली है', पंजाब में विशेष सत्र के बीच AAP नेता पन्नू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भाजपा की तो नकली असेंबली है', पंजाब में विशेष सत्र के बीच AAP नेता पन्नू का विपक्ष पर बड़ा हमला
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+