Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

आमिर खान की बेटी इरा ने बयां किया दर्द, 14 साल की उम्र में हुआ था मेरा यौन शोषण

आमिर खान की बेटी इरा ने बयां किया दर्द, 14 साल की उम्र में हुआ था मेरा यौन शोषण

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान (Ira Khan) ने एक वीडियो जारी कर बड़ा खुलासा किया है। उन्‍होंने बताया कि जब वो 14 साल की थी तो उस उम्र में उनका यौन शोषण हुआ। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए 10 मिनट के वीडियो में, इरा ने डिप्रेशन से निपटने के बारे में खुलकर बताया और ये भी बात साझा की कैसे उन्‍होंने इसके पीछे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इसके साथ ही इरा ने अपनी मां रीना और पिता आमिर खान के तलाक के बारे में भी बाते बताई।

 इरा खान ने कहा था कि 'मैं डिप्रेस्ड हूं'

इरा खान ने कहा था कि 'मैं डिप्रेस्ड हूं'

बता दें इससे पहले इरा खान ने 'वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे (World Mental Health Day)' पर अपने डिप्रेशन को लेकर एक पर पोस्ट शेयर की थी। तब इरा खान ने कहा था कि 'मैं डिप्रेस्ड हूं', जिसके बाद सोशल मीडिया पर इरा खान सुर्खियों में आई थी लोग इरा के डिप्रेशन में आने के लिए उनके मां-बाप के तलाक को वजह बात रहे थे। वहीं अब ईरा खान ने एक वीडियाे शेयर कर बताया कि उनके डिप्रेशन का कारण मेरे मां बाप का तलाक नहीं है। इसके साथ ही उन्‍होंने यौन शोषण का खुलासा किया। इस्‍टाग्राम पर जारी किए इस वीडियो में इरा खान ने बताया कि उन्हें कभी समझ ही नहीं आया कि वह क्यों डिप्रेस्ड में हैं इरा ने कहा उनके पेरेंट्स का तलाक उनके डिप्रेशन की वजह नहीं रही।

जब मैं 14 साल की थी, तब मेरा यौन शोषण किया गया

जब मैं 14 साल की थी, तब मेरा यौन शोषण किया गया

वीडियो में इरा खान ने कहा "जब मैं 14 साल की थी, तब मेरा यौन शोषण किया गया। उस समय मैं समझ नहीं पा रही थी कि वह व्यक्ति क्या महसूस कर रहा है कि मेरे साथ क्या कर रहा है, मुझे नहीं पता था कि मुझे इस पर कैसे विश्वास करना है। मुझे एक साल लग गया ये जानने के लिए। इसके बाद मैंने तुरंत अपने माता-पिता को एक ईमेल लिखा और खुद को उस स्थिति से बाहर निकाल लिया। तो मुझे पता नहीं था कि क्या हो रहा है, लेकिन जब मुझे पता चला तो मैं इससे दूर चली गई। हां मुझे बुरा लगा कि मैंने अपने साथ ये क्यों होने दिया, लेकिन यह भी कोई जिंदगी भर का इतना बड़ा सदमा नहीं था कि मैं डिप्रेशन में जाऊं।

मां रीना और पिता आमिर खान के तलाक के बारे में इरा ने बोली ये बात

मां रीना और पिता आमिर खान के तलाक के बारे में इरा ने बोली ये बात

इरा ने कहा कि उसके माता-पिता का तलाक भी उस दुखदायी घटना के कारण नहीं था क्योंकि आमिर खान और रीना दत्ता दोनों ने यह निर्णय लिया था कि दोनों अलग होंगे। उसने कहा जब मैं छोटी थी तभी मेरे माता-पिता का तलाक हो गया, लेकिन ऐसा कुछ नहीं लगता था, जिससे मुझे दुख होता क्योंकि मेरे माता-पिता का तलाक सौहार्दपूर्ण था। वे अभी अच्‍छे दोस्त हैं और हमारा पूरा परिवार अब भी दोस्त है। हमारा परिवार टूटे हुए परिवार जैसा नहीं हैं।

कैसे डिप्रेशन में आई इसको लेकर बोली ये बात

इरा ने बताया कि मैं ये सब अपने दोस्‍तों को बताने में संकोच करती थी। इरा ने इस वीडियो में बताया कि पिदले 4 साल से इस डिप्रेशन से जूझ रही हूं लेकिन मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है कि उनके साथ ऐसा क्यों हुआ। उन्‍होंने कहा मैं नहीं बता सकती कि कैसे मैं डिप्रेशन में आई और क्यों खुद को नहीं संभाल पाई। मैं अपने दोस्तों और मां-बाप को डिप्रेशन को लेकर क्या बताऊंगी, इसी सवाल के चलते मैं उनसे बात नहीं कर पाई।"मैंने कभी किसी से किसी के बारे में बात नहीं की क्योंकि मुझे लगा कि मेरे विशेषाधिकार का मतलब है कि मुझे अपनी जिंदगी अपने दम पर संभालना चाहिए। इरा ने कहा कि मेरी जिंदगी में कोई कमी नहीं रही है। पैसों को लेकर मुझे कभी दिक्कत नहीं हुई। मेरे मम्मी-पापा ने कभी मेरे ऊपर किसी चीज का कोई दवाब नहीं दिया। मम्मी-पापा के पास जाकर उनसे बात करने का ऑप्शन मेरे पास हमेशा रहा है लेकिन फिर भी मुझे ये हुआ।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+