Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

किरण राव से तलाक के तुरंत बाद आमिर खान को मिला शादी का ऑफर, इस ऐक्ट्रेस ने कहा- 'मैं कुंवारी हूं'

मुंबई, 03 जुलाई। शादी के 15 साल बाद बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और प्रोड्यूसर किरण राव ने अपने-अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया बायन के जरिए तलाक की घोषणा की। आमिर खान को अपनी दूसरी पत्नी से अगल हुए अभी कुछ ही घंटे हुए थे कि उनके पास तीसरी शादी के ऑफर भी आने लगे हैं। दिलचस्प बात ये है कि आमिर खान से जो शादी करना चाहती है वह उनकी कोई फैन नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्ट्रेस ही है। एक्ट्रेस ने खुलेआम कहा है कि मैं भी कुंवारी हूं, आमिर जी मेरे बारे में क्या ख्याल है।

Recommended Video

    Aamir Khan-Kiran Rao Divorce: इस वजह से टूटा Aamir-Kiran का 15 साल पुराना रिश्ता | वनइंडिया हिंदी
    आमिर को मिली तीसरी शादी का ऑफर

    आमिर को मिली तीसरी शादी का ऑफर

    गौरतलब है कि बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान और किरण राव की दूसरी शादी थी। आमिर ने पहली शादी अपने बचपन के प्यार रीना दत्ता से की थी लेकिन लाइफ में किरण राव की एंट्री के बाद उन्होंने शादी के 16 साल बाद रीना से तलाक ले लिया। शादी के मामले में आमिर खान की किस्मत कुछ ज्यादा अच्छी नहीं रही है, किरण राव के साथ भी उन्हें 15 साल ही हुए थे कि दोनों ने अब अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि तलाक के तुरंत बाद ही आमिर को तीसरी शादी के ऑफर आने लगे।

    राखी सावंत करना चाहती हैं शादी

    राखी सावंत करना चाहती हैं शादी

    आपको जानकर बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी कि आमिर खान को आखिर शादी के लिए किसने प्रपोजल भेजा है। जी हा, वह लड़की कोई और नहीं बल्कि 'ड्रामा क्वीन' के नाम से जानी जाने वालीं एक्ट्रेस राखी सावंत है। हालांकि राखी सावंत ने भी आमिर संग शादी के बाद किसी मकसद के तहत नहीं बल्कि मजाकिया अंदाज में कहा है। शनिवार को जब पैपराजी ने उनसे आमिर और किरण के तलाक पर प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने अपने अंदाज में इसका जवाब दिया।

    आमिर-किरण के तलाक पर बोलीं राखी

    आमिर-किरण के तलाक पर बोलीं राखी

    पैरराजी के पूछने पर राखी सावंत ने कहा, 'यहां मेरा घर नहीं बसा और लोगों के डाइवोर्स हो रहे हैं। जब कोई अलग होता है तो मुझे तकलीफ होती है। 15 साल पहले मैंने आमिर खान का इंटरव्यू किया था तो कहा था कि मुझे यह पसंद नहीं है कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर किरण राव से शादी कर ली। लगता है उन्होंने मेरी बातों को गंभीरता से ले लिया। आमिर जी आप अपनी बीवी को मत छोड़ो।'

    'आमिर जी मैं अभी कुंवारी हूं'

    'आमिर जी मैं अभी कुंवारी हूं'

    इसके बाद राखी सावंत ने मजाकिया अंदाज में कहा, आमिर जी मैं अभी कुंवारी हूं, आप मेरे बारे में क्या सोचते हैं।' राखी ने आगे कहा कि मैं दुखी हो जाती हूं जब किसी का तलाक होता है तो मेरे लिए भी कोई पति ढूंढ के लाओ। मेरा कोई फिर से स्वयंवर कर दो यार। इस बयान से जुड़ा राखी सावंत का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें उन्हें आमिर-किरण के तलाक पर प्रतिक्रिया देते देखा-सुना जा सकता है। राखी के इस रिएक्शन पर लोगों की हंसी छूट जाती है।

    10 रुपए में की थी रीना से शादी

    10 रुपए में की थी रीना से शादी

    आपको जानकर हैरानी होगी कि आमिर खान ने अपनी पहली शादी सिर्फ 10 रुपए में की थी। दरअसल, आमिर और रीना ने घरवालों से छिपकर कोर्ट मैरिज की थी। आमिर खान वैसे तो अपनी लाजवाब फिल्मों के लिए जाने जाते हैं लेकिन वह सामाजिक मुद्दों पर भी बोलने के लिए कई बार सुर्खियों में रह चुके हैं। दो असफल शादियों का सामना कर चुके आमिर खान फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं।

    आमिर खान के बच्चे

    आमिर खान के बच्चे

    बताते चलें कि 56 साल के आमिर खान ने साल 1986 में रीना दत्ता से शादी की थी। इसके बाद वर्ष 2002 में रीना से तलाक लेने के बाद उन्होंने साल 2005 में किरण राव से शादी की थी। आमिर खान और रीना दत्ता के दो बच्चे जुनैद और आइरा खान हैं। जबकि किरण राव और आमिर खान का बेटा 'आजाद' है। आमिर खान को फिल्म इंडस्ट्री में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के तौर पर जाना जाता है। वह तकरीबन एक साल में एक ही फिल्म करते हैं और उनकी फिल्म अच्छा बिजनेस करती हैं। वहीं किरण राव की बात करें तो किरण ने भी फिल्मों में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर शुरुआत की थी।

    यह भी पढ़ें: Aamir Khan Divorce: आमिर ने रीना दत्ता को खून से लिखा था लव लेटर, जानें पहली बीवी-बच्चों की पूरी डिटेल

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+