Aamir Khan Divorce: आमिर ने रीना दत्ता को खून से लिखा था लव लेटर, जानें पहली बीवी-बच्चों की पूरी डिटेल
नई दिल्ली, जुलाई 03: बॉलीवुड के 'मिस्टर पर्फेक्शनिस्ट' कहे जाने वाले सुपरस्टार आमिर खान एक बार फिर अपने तलाक के कारण सुर्खियों में हैं। आमिर खान ने 15 साल बाद अपनी दूसरी पत्नी किरण राव को तलाक दिया है। आमिर ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता को तलाक देकर किरण राव से शादी की थी। आमिर ने पहली शादी मात्र 21 साल की उम्र में की थी। उस वक्त रीना 19 साल की थीं। आमिर ने अपनी हिट फिल्म कयामत से कयामत तक से पहले ही शादी कर ली थी।

रीना ने पहले आमिर का प्रपोज कर दिया था रिजेक्ट
आमिर और रीना ने कई दिनों तक अपनी शादी की बात घरवालों से छुपाकर रखी थी। रीना दत्ता आमिर के पड़ोस में ही रहा करती थीं। दोनों की बिल्डिंग आमने सामने थी। आमिर की खिड़की से रीना का घर दिखता था। अमिर अपने घर की खिड़की पर ज्यादा समय बिताते थे। आमिर ने रीना को प्रपोज किया था लेकिन रीना ने उनके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था। लबे इंतजार के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और शादी करने का फैसला कर लिया, लेकिन अलग-अलग धर्म का होने के कारण रीना के परिवार वाले राजी नहीं हुए। जिसके बाद दोनों ने 18 अप्रैल, 1986 को घर से भागकर शादी कर ली थी। बाद में जब यह बात दोनों परिवारों के सामने आई तो उन्होंने इस शादी को स्वीकार कर लिया।
Recommended Video

लिखा था खून से लव लेटर
मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आमिर खान एक वक्त पर रीना के प्यार में दीवाने थे, लेकिन तब रीना को आमिर में कोई इंटरेस्ट नहीं था। रीना का दिल जीतने के लिए आमिर ने उनके लिए अपने खून से लव लेटर लिखा था। आमिर के बालिग होने तक उन्हें शादी का इंतजार करना पड़ा। जैसे ही आमिर 21 साल के हुए, वे रीना को लेकर कोर्ट पहुंचे और रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। आमिर-रीना की शादी करीब 16 साल तक चली थी।

आमिर रीना का 2002 में उनका तलाक हो गया था
आमिर रीना का 2002 में उनका तलाक हो गया था।आमिर और रीना के दो बच्चे बेटा जुनैद और बेटी इरा हैं। दोनों ही अपनी मां के साथ रहते हैं। जुनैद ऐक्टिंग करते हैं और इरा डायरेक्शन के फील्ड में काम कर रही हैं।दोनों का कहना था कि उनका तलाक दोनों के परिवारवालों के लिए बड़ा ट्रॉमा था। तलाक के बाद भी आमिर के रीना से अच्छे रिश्ते हैं। आमिर वे रीना की बहुत इज्जत करते हैं। रीना के किरण राव संग भी अच्छे रिश्ते हैं। लेकिन अब आमिर खाना किरण राव से भी अलग हो रहे हैं।

आमिर के बेटे जुनैद ने किया डेब्यू
अगर बात आमिर और रीना के बच्चों की करे तो उनके बेटे जुनैद खान ने अपनी डैब्यू फिल्म की शूटिंग का आगाज कर दिया है।रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी आने वाली फिल्म 'महाराज' है। जुनैद की फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा हैं। फिल्म 'महाराजा' में अभिनेत्री शालिनी पांडे, शारवरी वाघ और जयदीप अहलावत अहम भूमिका में होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म महाराजा कथित रूप से महाराज लिबेल केस पर आधारित हैं। उन्होंने राजकुमार हिरानी को 'पीके' में असिस्ट भी किया था।

इरा डायरेक्शन के फील्ड में काम कर रही हैं
बॉलीवुड स्टार आमिर खान की लाडली बेटी का नाम इरा खान है। इरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ पर्सनल लाइफ से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आजकल इरा अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इरा ने हाल ही में फिटनेस ट्रेनर नुपूर शिखरे से साथ अपना रिश्ता इंस्टाग्राम ऑफिशियल किया है।

डिप्रेशन एक्सपीरियंस शेयर कर बटोरी थी सुर्खियां
दिसंबर 2019 में इरा थिएटर डायरेक्टर बनी थीं और उन्होंने अपना पहला प्ले डायरेक्ट किया था। इसमें युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच लीड रोल में थीं। हाल ही में डिप्रेशन पर उन्होंने अपना एक्सपीरियंस भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था जिसके बाद वो यूजर्स के बीच काफी चर्चित हो गई थीं।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Randeep Hooda Daughter Name: रणदीप हुड्डा ने रिवील किया अपनी नन्ही परी का स्पेशल नाम, मतलब भी है काफी खास -
Dacoit Review: अदिवि सेष की दमदार एक्टिंग से चमकी थ्रिलर लव स्टोरी 'डकैत', सेकेंड हाफ में छुपा असली खेल, पढ़ें -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम?












Click it and Unblock the Notifications