'ग्लोबल इकॉनोमी मुश्किल में लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है', बजट के शुरुआत में बोलीं निर्मला सीतारमण

Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर रही हैं। बजट की शुरुआत में निर्मला सीतारमण ने कहा है कि, ''फिलहाल ग्लोबल इकॉनोमी मुश्किल में है लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है। महंगाई दर में भी स्थिरता बनी हुई है।''

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत की आर्थिक वृद्धि अभी भी शानदार बनी हुई है और आने वाले वर्षों में भी ऐसी ही रहेगी। भारत की महंगाई कम है और स्थिर बनी हुई है और 4% के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।''

Budget 2024

ये भी पढे़ं- Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने पहनी मैजेंटा और क्रीम रंग की साड़ी, बजट पेश करने से पहले वायरल हुआ लुक

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बोलीं- ये बजट गरीब, महिला, किसानों और युवाओं पर फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि, बजट 2024-25 महिला, किसानों और युवाओं पर फोकस है। उन्होंने कहा, ''जैसा कि अंतरिम बजट में जिक्र किया गया है, हमें 4 अलग-अलग सेक्टर यानी गरीबों, महिलाओं, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। किसानों के लिए, हमने सभी प्रमुख फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्यों की घोषणा की है, जो लागत पर कम से कम 50% मार्जिन के वादे को पूरा करते हैं। पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 5 साल के लिए बढ़ाया गया, जिससे 80 करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित हुए।"

Recommended Video

    ग्लोबल इकॉनोमी मुश्किल में लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था चमक रही है,बोलीं निर्मला सीतारमण

    ये भी पढ़ें- Budget 2024: क्या है विकसित भारत की 9 प्राथमिकताएं? वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया

    वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मुझे 2 लाख करोड़ रुपये के केंद्रीय परिव्यय के साथ 5 सालों में 4.1 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार, कौशल और अन्य अवसरों की सुविधा के लिए 5 योजनाओं और पहलों के प्रधानमंत्री पैकेज की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। इस साल हमने शिक्षा, रोजगार और कौशल के लिए 1.48 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+