Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने पहनी मैजेंटा और क्रीम रंग की साड़ी, बजट पेश करने से पहले वायरल हुआ लुक

Nirmala Sitharaman Budget 2024: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को बजट 2024 के लिए मैजेंटा और क्रीम रंग की साड़ी पहने हुए नजर आई हैं। जो बाकी बजट के पिछले सभी लुक से थोड़ा अलग है। फरवरी 2024 में जब वह बजट पेश करने आई थीं तो उन्होंने पत्तियों के प्रिंट वाली नीली साड़ी पहनी थी।

निर्मला सीतारमण ने साड़ी के साथ सोने के पेंडेंट, चूड़ियों और एक बिंदी के साथ अपना लुक बहुत ही सिंपल रखा है। निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे संसद में मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश करेंगी। पीएम मोदी ने इस बजट को आने वाले 5 सालों का रूपरेखा कहा है। इस बजट से आम आदमी को बड़ी उम्मीदें हैं।

Nirmala Sitharaman Budget 2024

ये भी पढ़ें- Budget 10 Important Points: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लगातार 7वीं बार पेश करेंगी बजट, देखें 10 बड़ी बातें

'हथकरघा साड़ियों' के प्रति दिखा निर्मला सीतारमण का प्रेम

निर्मला सीतारमण का साड़ियों के प्रति लगाव जगजाहिर है। निर्मला सीतारमण संसद में अपना सातवां बजट पेश करेंगी। वह लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री हैं, जिन्होंने मोरारजी देसाई को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम छह बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड था।

Recommended Video

    Budget 2024: निर्मला सीतारमण ने पहनी मैजेंटा और क्रीम रंग की साड़ी

    निर्मला सीतारमण ने बजट 2024 के दिन के लिए पारंपरिक साड़ी चुनी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 'हथकरघा साड़ियों' के प्रति प्रेम इस बात से स्पष्ट है कि वे ऐसे जटिल काम में शामिल कारीगरों को प्रोत्साहित करती हैं। इसलिए वह हर बार बजट में हाथ से बुनी साड़ियों को पहनकर आती हैं।

    Nirmala Sitharaman Budget 2024

    पिछले कुछ सालों में कैसा रहा है निर्मला सीतारमण का लुक

    2023 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंदिर की बॉर्डर वाली पारंपरिक लाल साड़ी पहनी थी, जो 'सांस्कृतिक विरासत' के प्रति उनकी प्रशंसा को दर्शाती है।

    2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ओडिशा की बोमकाई साड़ी पहनी। साड़ी का रंग लाल और भूरा मिक्स था, जो सुरक्षा और निर्भरता का प्रतिनिधित्व करता है।

    निर्मला सीतारमण द्वारा प्रत्येक बजट सत्र के लिए साड़ी पहनने का विकल्प भारतीय वस्त्रों और शिल्प कौशल के प्रति उनकी गहरी प्रशंसा को दर्शाता है। अपने पहले बजट सत्र के लिए, जब उन्होंने पारंपरिक ब्रीफकेस को छोड़ कर पारंपरिक बही खाता लिया था, जिसमें रिबन से लिपटा राष्ट्रीय प्रतीक वाला लाल पैकेट था, तो वित्त मंत्री ने सोने की बॉर्डर वाली गुलाबी मंगलगिरी रेशमी साड़ी पहनी थीं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+