Budget 2024: क्या है विकसित भारत की 9 प्राथमिकताएं? वित्त मंत्री ने बजट भाषण में बताया
Aam Budget 2024: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला आम बजट संसद में पेश किया जा रहा है। इस दौरान अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार की विकसित भारत की 9 प्राथमिकताओं के बारे में बताया।
बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है। उन्हें ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुना है। इसी के साथ वित्त मंत्री ने कहा कि मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "भारत की आर्थिक वृद्धि अभी भी शानदार अपवाद बनी हुई है और आने वाले वर्षों में भी ऐसी ही रहेगी। भारत की मुद्रास्फीति कम और स्थिर बनी हुई है तथा 4% के लक्ष्य की ओर बढ़ रही है।"
शिक्षा ऋण पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "सरकार घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी।"
लोकसभा में निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के विकसित भारत की 9 प्राथमिकताओं के बारे में भी बताया।उन्होंने कहा कि इस बजट में सभी के लिए पर्याप्त अवसर पैदा करने के लिए 9 प्राथमिकताओं पर निरंतर प्रयास करने की परिकल्पना की गई है।
ऐसे में जानिए वो कौन-कौनसी की प्राथमिकता है?
- कृषि में उत्पादकता और लचीलापन
- रोजगार और कौशल
- समावेशी मानव संसाधन विकास और सामाजिक न्याय
- विनिर्माण और सेवाएँ
- शहरी विकास
- ऊर्जा सुरक्षा
- बुनियादी ढांचा
- नवाचार, अनुसंधान और विकास
- अगली पीढ़ी के सुधार
एजुकेशन लोन के ब्याज पर छूट
आम बजट 2024-25 में शिक्षा ऋण को लेकर मोदी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। एजुकेशन लोन के ब्याज पर छूट की घोषणा की है। जिसके तहत हर साल 25,000 छात्रों की मदद के लिए मॉडल कौशल ऋण योजना में संशोधन का प्रस्ताव है। घरेलू संस्थानों में उच्च शिक्षा के लिए 10 लाख रुपए तक के ऋण के लिए ई-वाउचर हर साल 1 लाख छात्रों को सीधे ऋण राशि के 3% की वार्षिक ब्याज छूट के लिए दिए जाएंगे।
बिहार को बड़ी सौगात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर पर हम बिहार के गया में औद्योगिक विकास को समर्थन देंगे। यह पूर्वी क्षेत्र के विकास को गति देगा। हम सड़क संपर्क परियोजनाओं पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग, बोधगया-राजगीर-वैशाली-दरभंगा के विकास में भी सहयोग करेंगे और बक्सर में गंगा नदी पर 26,000 करोड़ रुपये की लागत से एक अतिरिक्त दो लेन का पुल बनाया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications