Aaj Ka Taaja Samachar: दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

Aaj Ka Taaja Samachar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश दौरे पर रहे। इस दौरान पीएम मोदी ने भोपाल से दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। झारखंड के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक जवान IED ब्लास्ट में घायल हो गया। उधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टील आयात पर टैरिफ 25% से बढ़ाकर 50% करने की योजना का ऐलान किया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ सकता है।

Aaj Ka Taaja Samachar

देश दुनिया की ताजा खबरों के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।

LIVE Feed
May 31, 2025, 2:54 PM IST

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का कहर! कई राज्यों में भूस्खलन-बाढ़ से जनजीवन बेहाल

पूर्वोत्तर भारत में बारिश का कहर! कई राज्यों में भूस्खलन-बाढ़ से जनजीवन बेहाल, 19 की मौत, हजारों लोग प्रभावित
May 31, 2025, 2:53 PM IST

भोपाल में PM मोदी ने क्या-क्या कहा, 5 बड़ी बातें

ऑपरेशन सिंदूर से भारत की मातृशक्ति को प्रणाम तक, भोपाल में PM मोदी ने क्या-क्या कहा, 5 बड़ी बातें
May 31, 2025, 1:46 PM IST

दिल्ली पुलिस ने आप कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

महिला समृद्धि योजना 2025 के मुद्दे पर भाजपा नीत दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
May 31, 2025, 12:46 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अगर आज हम लड़कियों की शादी की उम्र पर चर्चा करते हैं, तो कुछ लोगों को लगता है कि धर्मनिरपेक्षता खतरे में है। उन्हें लगता है कि यह उनके धर्म के खिलाफ है। लेकिन इतने समय पहले भी अहिल्याबाई ने लड़कियों की शादी की उम्र के बारे में सोचा था..."
May 31, 2025, 12:32 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "लोकमाता अहिल्याबाई कहती थीं कि शासन का सही अर्थ लोगों की सेवा करना और उनके जीवन को बेहतर बनाना है। आज का कार्यक्रम उनके विचारों को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो का लोकार्पण हुआ है। दतिया और सतना को भी हवाई सेवा से जोड़ा गया है। ये सभी परियोजनाएं मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ाएंगी, विकास को गति देंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगी।"
May 31, 2025, 12:31 PM IST

अहमदाबाद में सेना-एनडीआरएफ का संयुक्त मॉक ड्रिल

आज अहमदाबाद में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस और पुलिस ने साबरमती नहर के पास संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया। सेना और अन्य एजेंसियों ने मिलकर बाढ़ में लोगों को बचाने का तरीका दिखाया। सीडीआर 85 ब्रिगेड के ब्रिगेडियर राजेश कुमार ने कहा, "किसी भी बाढ़ राहत अभियान के लिए सेना को भेजने से पहले एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राज्य एजेंसियों के साथ समन्वय करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। और मानसून आने से पहले, हम यह वार्षिक ड्रिल करते हैं ताकि ये सभी एजेंसियां ​​समन्वय कर सकें और एक-दूसरे की क्षमताओं को समझ सकें..."
May 31, 2025, 12:17 PM IST

पीएम मोदी ने दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दतिया और सतना हवाई अड्डों सहित कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
May 31, 2025, 12:16 PM IST

Covid-19: कोरोना फिर से डराने लगा! दिल्ली में पहली मौत

Covid-19: कोरोना फिर से डराने लगा! दिल्ली में पहली मौत, देश में एक्टिव केस 2700 पार–भूलकर भी न करें ये गलतियां
May 31, 2025, 12:02 PM IST

PM मोदी ने अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम के दौरान अहिल्याबाई होल्कर को पुष्पांजलि अर्पित की।
May 31, 2025, 12:01 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन

भोपाल के जम्बूरी मैदान में 'लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया।
May 31, 2025, 11:44 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे

मध्य प्रदेश| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में पहुंचे।
May 31, 2025, 11:39 AM IST

भारत के 'टाइगर मैन' वल्मीक थापर का निधन

मशहूर वन्यजीव संरक्षणविद् वाल्मीक थापर का 73 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। इन्हें भारत का ‘टाइगर मैन’ भी कहा जाता था।
May 31, 2025, 11:27 AM IST

भोपाल पहुंचे PM मोदी

भोपाल पहुंचे PM मोदी, मध्य प्रदेश को देंगे ये सौगातें
May 31, 2025, 10:39 AM IST

थरूर की कूटनीति रही सफल: 'पाकिस्तानी मौतों' पर दुख जताने वाला कोलंबिया का यू-टर्न

थरूर की कूटनीति रही सफल: 'पाकिस्तानी मौतों' पर दुख जताने वाला कोलंबिया का यू-टर्न, अब आतंक पर देगा भारत का साथ
May 31, 2025, 10:17 AM IST

सिक्किम में भारी बारिश से टीस्ता नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर

उत्तरी सिक्किम, सिक्किम | क्षेत्र में भारी वर्षा के बाद तीस्ता नदी का जल स्तर बढ़ गया है।
May 31, 2025, 10:02 AM IST

एलन मस्क पर भारी ड्रग्स के सेवन का आरोप!

NYT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा - एलन मस्क पर भारी ड्रग्स के सेवन का आरोप! केटामाइन, एक्सटसी की लत की बात सामने आई
May 31, 2025, 9:49 AM IST

GT vs MI: एलिमिनेटर में क्यों हारी गुजरात टाइटन्स?

GT vs MI: एलिमिनेटर में क्यों हारी गुजरात टाइटन्स? कप्तान शुभमन गिल ने किसे बताया असली कसूरवार
May 31, 2025, 8:52 AM IST

Weather Forecast: उत्तर से दक्षिण भारत तक IMD ने जारी किया मौसम को लेकर अलर्ट

Weather Forecast: उत्तर से दक्षिण भारत तक IMD ने जारी किया मौसम को लेकर अलर्ट, केरल के स्कूल बंद, देखें अपडेट
May 31, 2025, 8:43 AM IST

JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट

JAC Result 2025: झारखंड बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से डाउनलोड कर सकेंगे स्कोरकार्ड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+