ऑपरेशन सिंदूर से भारत की मातृशक्ति को प्रणाम तक, भोपाल में PM मोदी ने क्या-क्या कहा, 5 बड़ी बातें

PM Modi In Bhopal: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार (31 मई) को देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर भोपाल पहुंचे। पीएम मोदी यहां महिला महासम्मेलन में शामिल हुए। पीएम मोदी ने इंदौर मेट्रो और सतना और दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में सबसे पहले भारत की मातृशक्ति को प्रणाम किया। पीएम मोदी ने बेटियों की शादी की उम्र पर भी बात की है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर और पहलगाम आतंकी हमले पर भी बात की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जन्मजयंती है। 140 करोड़ भारतीयों के लिए ये अवसर प्रेरणा का है। राष्ट्र निर्माण के लिए हो रहे भगीरथ प्रयासों में अपना योगदान देने का है। पीएम मोदी ने कहा, ''सबसे पहले मैं मां भारती को, भारत की मातृशक्ति को प्रणाम करता हूं। आज यहां इतनी बड़ी संख्या में माताएं-बहनें-बेटियां हमें आशीर्वाद देने आई हैं। मैं आप सभी के दर्शन पाकर धन्य हो गया हूं।''

PM Modi In Bhopal

पहलगाम आतंकी हमला और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर क्या बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर कहा,

''पहलगाम में आतंकियों ने सिर्फ भारतीयों का खून ही नहीं बहाया, उन्होंने हमारी संस्कृति पर भी प्रहार किया है, उन्होंने हमारे समाज को बांटने की कोशिश की है। सबसे बड़ी बात आतंवादियों ने भारत की नारीशक्ति को चुनौती दी है। ये चुनौती आतंकवादियों और उनके आकाओं के लिए काल बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के खिलाफ भारत के इतिहास का सबसे बड़ा और सफल ऑपेरशन है। जहां पाकिस्तान की सेना ने सोचा तक नहीं था, वहां आतंकी ठिकानों को हमारी सेना ने मिट्टी में मिला दिया। सैंकड़ों किमी अंदर घुसकर मिट्टी में मिला दिया।''

PM मोदी ने भोपाल में क्या-क्या कहा? पढ़ें 5 बड़ी बातें

1. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''देवी अहिल्याबाई कहती थी कि शासन का सही अर्थ जनता की सेवा करना और उनके जीवन में सुधार लाना होता है। आज का कार्यक्रम उनकी इस सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो की शुरुआत हुई है, दतिया और सतना भी अब हवाई सेवा से जुड़ गए हैं। ये सभी प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में सुविधाएं बढ़ायेंगे। विकास को गति देंगे और रोजगार के अनेक नए अवसर बनाएंगे।''

2. पीएम मोदी ने कहा, ''आज अगर बेटियों की शादी की उम्र की चर्चा की जाए तो कुछ लोगों को लगता है कि सेकुलरिज्म खतरे में आ जाएगा। लेकिन देवी अहिल्याबाई ने ऐसी सामाजिक कुरीतियों पर सालों पहले चर्चा की जाएगी। 250 साल पहले हमारे देश में नारी सुरक्षा टोलियों को बनाने का काम किया।''

3. पीएम मोदी ने कहा, ''माता अहिल्याबाई ने गवर्नेंस का एक ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार के लिए, उद्यम बढ़ाने के लिए उन्होंने अनेक योजनाओं को शुरू किया। उन्होंने कृषि और वन उपज आधारित कुटीर उद्योग और हस्तकला को प्रोत्साहित किया। खेती को बढ़ावा देने के लिए छोटी-छोटी नहरों का जाल बिछाया, उसे विकसित किया।''

4. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''आज हमारी सरकार लोकमाता अहिल्याबाई के इन्हीं मंत्रों ओर चलते हुए कार्य कर रही है। 'नागरिक देवो भवः' ये आज गवर्नेंस का मंत्र है। हमारी सरकार Women Led Development के विजन को विकास की धुरी बना रही है।
सरकार की हर बड़ी योजना के केंद्र में महिलाएं हैं। आज जितने भी हमारे बड़े स्पेस मिशन हैं, उनमें बड़ी संख्या में महिला वैज्ञानिक काम कर रही हैं। चंद्रयान-3 में तो 100 से अधिक महिला वैज्ञानिक शामिल थीं।''

5. पीएम मोदी ने कहा, ''ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारीशक्ति के सामर्थ्य का भी प्रतीक बना है। हम सभी जानते हैं कि BSF का इस ऑपरेशन में कितना बड़ा रोल रहा है। जम्मू से लेकर पंजाब, राजस्थान और गुजरात की सीमा तक बड़ी संख्या में BSF की हमारी बेटियां मोर्चा संभाल रही थी। उन्होंने सीमापार से होने वाली फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया। कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लेकर दुश्मनों की पोस्टों को ध्वस्त करने तक BSF की बेटियों ने अद्भुत शौर्य दिखाया है।''

पीएम मोदी ने कहा कि स्कूल से लेकर युद्ध के मैदान तक, आज देश अपनी बेटियों के शौर्य पर अभूतपूर्व भरोसा कर रहा है। नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन हों या फिर सीमापार का आतंक हो... आज हमारी बेटियां भारत की सुरक्षा की ढाल बन रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+