GT vs MI: एलिमिनेटर में क्यों हारी गुजरात टाइटन्स? कप्तान शुभमन गिल ने किसे बताया असली कसूरवार

IPL 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटन्स (GT) का सपना टूट गया। न्यू पीसीए स्टेडियम, मोहाली में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने 20 रनों से हराकर गुजरात को बाहर का रास्ता दिखाया और क्वॉलीफायर-2 में अपनी जगह पक्की कर ली। हार के बाद कप्तान शुभमन गिल ने जिस बात को सबसे बड़ी वजह बताया वो हर GT फैन को चुभ सकती है।

शुभमन गिल ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में कहा कि, 'आखिरी के तीन-चार ओवर हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन फिर भी ये काफी अच्छा मुकाबला था। जब हम पावरप्ले में तीन आसान कैच छोड़ते हैं, तो गेंदबाजों के लिए मैच को कंट्रोल करना आसान नहीं होता।'

Shubman Gill

उन्होंने आगे बताया कि, 'हमने खिलाड़ियों से बस यही कहा था कि अपने खेल पर ध्यान दो। साई सुदर्शन और वॉशिंगटन का मकसद साफ था। हमारे लिए कई पॉजिटिव्स भी हैं। आखिरी दो-तीन मुकाबले भले ही हमारे पक्ष में नहीं गए, लेकिन सभी खिलाड़ियों को क्रेडिट जाता है- खासकर साई को, वो शानदार खेले। मुझे लगता है कि इस पिच के लिहाज से 210 रन एक बराबर का स्कोर था, ना ज्यादा ना कम।'

फील्डिंग ने डुबोई नैया!
गुजरात की हार में सबसे बड़ी भूमिका उनकी खराब फील्डिंग ने निभाई। टीम ने शुरुआत में तीन आसान कैच टपकाए - सूर्यकुमार यादव को 25 रन पर और रोहित शर्मा को 3 और 12 रन पर। इन दोनों ने फिर लंबी पारियां खेली और GT की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

मुंबई का बैटिंग ब्लिट्ज़
मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 228/5 का विशाल स्कोर खड़ा किया। रोहित शर्मा ने 50 गेंदों में 81 रन बनाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की तेज पारी खेली। गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा और साई किशोर ने दो-दो विकेट चटकाए।

साई-वॉशिंगटन की जुगलबंदी, पर नहीं मिला साथ
229 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात ने भी दमदार कोशिश की। साई सुदर्शन ने 49 गेंदों पर 80 रन ठोके और वॉशिंगटन सुंदर ने 24 गेंदों में 48 रन जोड़े। लेकिन बाकी बल्लेबाजों का साथ न मिलने से टीम 208/6 तक ही पहुंच सकी।

अब क्या?
अब मुंबई इंडियंस क्वॉलीफायर-2 में 1 जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। जीतने वाली टीम फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+