Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका, बढ़ेगी ठंड, क्या है दिल्ली का हाल?
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब ठंडक का असर दिखने लगा है, लोगों को अब सुबह-शाम बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक आज हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश में लोगों को सुबह कोहरे का सामना करना पड़ा है, हालांकि दिन चढ़ने पर ये कम हो गया है लेकिन आने वाले दिनों में ये और बढ़ेगा।
आज हिमाचल, कश्मीर और उत्तराखंड में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे की मैदानी इलाकों में गलन बढ़ सकती है। जहां उत्तर भारत में ठंड बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।

बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक लो प्रेशर का दवाब बना हुआ है जो कि अब चक्रवाती परिसंचरण में तब्दील हो गया है जिसकी वजह से केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप में भारी से बहुत भारी की आशंका बनी हुई है और ऑरेंज अलर्ट जारी है।
आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब (Aaj Ka Mausam)
अगर दिल्ली की बात करें तो यहां सुबह ठंडक के साथ हुई है। हवा में नमी थोड़ी अधिक बनी हुई है, जिससे सुबह के समय कोहरा भी दर्ज किया गया लेकिन दिन में चटक धूप निकलने के आसार हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -447 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -479 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -449 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -471 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 489 AQI

तमिलनाडु के आठ जिलों भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
मौसम विभाग ने 19 नवंबर को तमिलनाडु के आठ जिलों - तिरुनेलवेली, कन्याकुमारी, थूथुकुडी, रामनाथपुरम, शिवगंगा, विरुधुनगर, तेनकासी और थेनी में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है। स्थानीय जिला अधिकारी मौसम पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert जारी (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में भी हल्की बारिश होने का आशंका है। जबकि उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert जारी है।












Click it and Unblock the Notifications