Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में गिरा तापमान, बढ़ी सर्दी, दिल्ली में AQI बहुत खराब, जानें IMD का मौसम अपडेट
Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में अब सर्दी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट में कहा है कि 15 नवंबर तक यूपी, बिहार, हरियाणा-पंजाब,मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में शीतलहर देखी जा सकती है तो वहीं वहीं दूसरी तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भारी बारिश की आशंका है। शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर, के रात के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और ठंड बढ़ेगी।
हालांकि नेशनल कैपिटल में आज भी मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि दिन में धूप निकलेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली AQI भी बहुत ज्यादा खराब है, जो कि अच्छा संकेत नहीं है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -421 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -434 AQI
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -488 AQI
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -462 AQI
- एफ मुंडका, दिल्ली - 481 AQI

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी (Aaj Ka Mausam)
हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी होगी,शीत लहर की चेतावनी भी जारी की गई है,तमिलनाडु, केरल और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके कारण यहां का मौसम कूल रहेगा और कुछ इलाकों में नमी के साथ ठंडक महसूस होगी। लक्षद्वीप और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की बारिश होने के आसार हैं।
उत्तराखंड में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल में भी हल्की बारिश होने का आशंका है, जिससे ठंड बढ़ेगी तो वहीं महाराष्ट्र के अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा में आज मौसम ड्राई रहेगा और बारिश की आंशका नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications