Aaj Ka Mausam: हिमाचल-उत्तराखंड में रेड अलर्ट, जानिए दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका है। रविवार को भी कई राज्यों में मौसम काफी खराब रहा, भारतीय मौसम विभाग का ताजा अपडेट कह रहा है कि आज भी देश के कई राज्यों में भारी बरसात की आशंका बनी हुई है, कई प्रदेशों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया है।

लोगों से अपील की गई है कि वो घर से बाहर निकलते वक्त एक बार जरूर मौसम अपडेट जांच लें। सोमवार को दिल्ली में भी भारी बारिश की आशंका बनी हुई है, आईएमडी ने कहा है कि आज यहां पर मौसम गीला ही रहेगा इसलिए जब भी बाहर निकलें छाता या रेनकोट साथ में रखें।

Aaj Ka Mausam

तापमान की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनताम तापमान 25 डिग्री रहने का अनुमान है। यहां की आबोहवा में सुधार हुआ है दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 123 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)

  • पूसा, दिल्ली -71 एक्यूआई
  • शादीपुर, दिल्ली -81 एक्यूआई
  • पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
  • नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
  • एफ मुंडका, दिल्ली - 123 एक्यूआई

जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड और हिमाचल में रेडअलर्ट जारी है, उत्तराखंड में देहरादून समेत राज्य के सभी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है तो वहीं हिमाचल के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, और शिमला में भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं इसलिए ही 12 अगस्त तर यहां पर रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

मणिपुर, मेघालय में भी जमकर बरसेंगे मेघ (Aaj Ka Mausam)

अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और सिक्किम में ऑरेंज अलर्ट जारी है।

कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)

ठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, बेलगाम , बेंगलुरु में ऑरेंज अलर्ट जारी है। बेंगलुरु में रविवार से लगातार हो रही बरसात ने तापमान में कमी तो हुई है लेकिन लगातार हो रही बरसात ने यहां की गति को धीमा कर दिया है, जिससे लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब-हरियाणा में भी भारी बारिश का अनुमान

इसके अलावा आज बिहार, महाराष्ट्र, बंगा, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब-हरियाणा में भी भारी बारिश का अनुमान है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+