Uttarakhand weather: बारिश से हाहाकार, केदारनाथ यात्रा रोकी, 1800 लोगों को पार कराया, 7 जिलों में स्कूल बंद

Uttarakhand weather: उत्तराखंड में बीते कई दिनों से हो रही भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का कहर नजर आ रहा है। उत्तरकाशी में बादल फटने से चार लोगों की मौत और 50 से ज्यादा लापता हैं। इस बीच बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को रोका गया है।

एसडीआरएफ ने अब तक लगभग 1800 श्रद्धालुओं को केदारनाथ से लौटते समय सुरक्षित पार कराया है। देहरादून समेत 7 जिलों में आज स्कूल बंद हैं। पहाड़ों में लगातार मूसलाधार बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। उत्तरकाशी जिले में नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। बागेश्वर जिले मे लगातार हो रही बारिश से सरयू और गोमती नदियाँ उफान पर हैं।

Uttarakhand weather rain Kedarnath Yatra stopped 1800 people helped cross schools closed 7 districts

रुद्रप्रयाग जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ धाम जाने वाला मोटर मार्ग सोनप्रयाग व गौरीकुण्ड के बीच मलबा पत्थर आने से बाधित है, वहीं केदारघाटी से आने वाली मन्दाकिनी नदी भी उफान पर है। एसपी रुद्रप्रयाग अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने जानकारी देते हुए बताया है कि आम जनमानस व श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अग्रिम आदेशों तक केदारनाथ धाम यात्रा स्थगित की गयी है।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में आये हुए श्रद्धालु जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रुकवाया गया है। उन्होंने बताया कि गौरीकुण्ड से केदारनाथ के मध्य कुछेक स्थानों पर पैदल मार्ग में पत्थर इत्यादि गिरने की सम्भावना व मार्ग बाधित होने के कारण फिलहाल आवाजाही बन्द की गयी है। केदारनाथ धाम पैदल मार्ग सहित सम्पूर्ण जनपद में पुलिस बल अलर्ट दशा में है।

जनपद से होकर गुजरने वाली मन्दाकिनी नदी व अलकनन्दा नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है, नदी किनारे जाने से परहेज करें। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज अगले कुछ घण्टों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जनपद पुलिस की आम जनमानस व श्रद्धालुओं से अपील है कि अनावश्यक यात्रा करने से बचें तथा जो जहां पर हैं, वहीं पर सुरक्षित रहें।

SDRF को अल्मोड़ा के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सोमेश्वर क्षेत्र के सर्प गांव में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने से कुछ घरों में पानी घुस गया है। सूचना पर SDRF टीम तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।रेस्क्यू अभियान के दौरान SDRF टीम द्वारा 3 परिवारों के लगभग 20 व्यक्तियों को सुरक्षित निकालकर पंचायती भवन में शिफ्ट किया गया। टीम सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+