Cloud Burst: धराली में कुदरत का कहर, जानिए क्यों फटते हैं बादल? क्या है इसके पीछे का कारण
Cloud Burst in UttarKashi: उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने से भयंकर तबाही मची है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब तक इस त्रासदी में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 50 लोग लापता बताए जा रहे हैं, पीएम मोदी ने इस घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने सीएम धामी से फोन करके यथा संभव मदद करने की बात कही है।
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि 'उत्तरकाशी के धराली में हुई इस त्रासदी से प्रभावित लोगों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इसके साथ ही सभी पीड़ितों की कुशलता की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी जी से बात कर मैंने हालात की जानकारी ली है। राज्य सरकार की निगरानी में राहत और बचाव की टीमें हरसंभव प्रयास में जुटी हैं। लोगों तक मदद पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जा रही है।'

आपको बता दें कि स्थानीय लोगों के मुताबिक ये घटना 1.30 बजे के आसपास की है, एक भयंकर फ्लड आई, जिसने धाराली में तबाही मचा दी, अभी भी 50 से ज्यादा लोग को गायब है। चारों ओर केवल तबाही ही तबाही है।
क्या होता है बादल फटना? (Cloud Burst)
गौरतलब है कि बादल फटना एक कुदरती कहर है, जो कि एक गर्भवती बादल यानी कि 'प्रेगनेंट क्लाउड' की वजह से होती है। दरअसल जब पानी से भरा हुआ बादल किसी अवरोध या बाधा से टकराते हैं तो भयंकर बारिश होती है, जो कि प्रलय का रूप धारण कर लेते हैं। इसे क्लाउट बर्स्ट कहा जाता है, जिसमें तेज बरसात होती है जो कि अपने साथ मनुष्य, मकान, पेड़-पौधे सब बहाकर ले जाती है।
सीएम धामी ने क्या कहा?
सीएम धामी ने कहा कि 'धराली (उत्तरकाशी) के प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, भारतीय सेना, NDRF एवं SDRF की टीमें राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। प्राथमिकता के आधार पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और प्रभावित नागरिकों को हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है।'
पीएम मोदी को दी दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध की जानकारी
उन्होंने आगे लिखा कि 'आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने फोन पर धराली (उत्तरकाशी) में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार, एसडीआरएफ, सेना और अन्य रेस्क्यू टीमों द्वारा चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्य से अवगत कराया।
इससे पहले उत्तरकाशी जनपद के धराली क्षेत्र में बादल फटने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री @AmitShah जी ने फोन पर जानकारी ली। इस दौरान उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में अवगत कराया। आदरणीय केंद्रीय मंत्री जी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।
Cloud Burst के कारण निम्नलिखित हैं
- वायुमंडलीय अस्थिरता
- अत्यधिक नमी
- बादलों का टकराव और रुकाव
- वनों की कटाई और शहरीकरण
मौसम विभाग का अपडेट
पूरे उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की आशंका है। उसने पहले से ही यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। नैनीताल,पिथौरागढ़,अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश का अनुमान है इसलिए लोगों से अपील की गई है कि वो घर से निकलने से पहले एक बार मौसम का अपडेट जरूर लें।












Click it and Unblock the Notifications