Aaj ka Mausam: असम के दरांग जिले में बाढ़ की स्थिति, महाराष्ट्र के पालघर में 16 लोगों को बचाया गया

Today Weather Updates Live: देश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदला हुआ है। एक तरफ जहां कई राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, तो दूसरी ओर उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान कई राज्यों में गरज चमक के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है।

Today Weather Updates

मौसम विभाग ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा और कर्नाटक में अगले 2-3 दिनों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसी तरह राजस्थान, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Jul 07, 2024, 5:51 PM IST

असम में बाढ़ की स्थिति, पालघर में 16 लोगों को बचाया गया

असम के दरांग जिले में बाढ़ की स्थिति के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं, क्योंकि कई गांव और वनस्पति क्षेत्र बारिश के पानी में डूब गए हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने पालघर के उसगांव गांव से 16 लोगों को बचाया, जहां वे जलमग्न खेतों में फंस गए थे।
Jul 07, 2024, 3:20 PM IST

अगले 5 दिनों में भारत के कई हिस्सों में बार‍िश के आसार

भारतीय मौसम विभाग के मुताब‍िक, आज उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है तथा उसके बाद इसमें कमी आएगी। अगले 5 दिनों में पश्चिमी तट, पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों और उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
Jul 07, 2024, 12:32 PM IST

भारी बारिश ने मुंबई की लाइफलाइन पर लगाया ब्रेक

Mumbai Local Train: भारी बारिश ने मुंबई की लाइफलाइन पर लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें बाधित, यहां देखें List
Jul 07, 2024, 11:33 AM IST

उत्तराखंड में 'रेड' अलर्ट जारी किया

आईएमडी ने उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए 'रेड' अलर्ट जारी किया।
Jul 07, 2024, 11:02 AM IST

भारी बारिश से रेलवे ट्रैक बाधित

भारी बारिश से रेलवे ट्रैक बाधित, इन रूट्स पर मुंबई लोकल की रफ्तार पड़ी धीमी।
Jul 07, 2024, 10:42 AM IST

IMD Forecast: दिल्ली सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल

IMD Forecast: दिल्ली सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?
Jul 07, 2024, 10:41 AM IST

बारिश को लेकर अलर्ट जारी

राजस्थान, यूपी, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात में भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।
Jul 07, 2024, 10:41 AM IST

दिल्ली में 12 जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान

दिल्ली में 12 जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान है और तापमान में तेजी से कमी आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+