IMD Forecast: दिल्ली सहित इन राज्यों में बरसेंगे बादल, जानिए क्या कहती है मौसम विभाग की भविष्यवाणी?
IMD Latest Forecast: पूरे देश में मानसून गरज और बरस रहा है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में इंद्र देव थोड़े नाराज हैं, क्योंकि 28 जुलाई के बाद यहां मूसलाधार बारिश नहीं आई। हालांकि बीते एक हफ्ते से काले बादल तो दिल्ली पर छा रहे हैं, लेकिन हल्की बारिश के साथ लोगों को भीगाकर छोड़ दे रहे हैं।
इस बीच आईएमडी के लेटेस्ट पूर्वानुमान में अगले 2 दिनों में उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बरसात होने की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि अगले 2-3 दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी भागों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को सुबह की शुरुआत कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ हुई। जिसके बाद मौसम सुहावना बना रहा। ऐसे में आज रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है।
इन राज्यों में होगी भारी बरसात!
मौसम विज्ञान विभाग के बताया है कि अगले दो दिनों में उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी वर्षा और मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार के कुछ हिस्सों में बहुत भारी बरसात की संभावना जाहिर की है।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 9-10 जुलाई तक अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। आईएमडी ने उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, बिहार, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 10 जुलाई तक भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है, साथ ही ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 8 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है।
जानिए दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग ने दिल्ली में आज यानी 7 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे। वहीं आने वाली 11 जुलाई तक अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
इधर, मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, ईस्ट राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और वेस्ट मध्य प्रदेश में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
बारिश के चलते चारधाम यात्रा स्थगित
वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश के अलर्ट के मद्देनजर चारधाम यात्रा को रविवार (7 जुलाई) के लिए स्थगित कर दिया गया है। आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडेय ने कहा है कि कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications