Mumbai Local Train: भारी बारिश ने मुंबई की लाइफलाइन पर लगाया ब्रेक, कई ट्रेनें बाधित, यहां देखें List
Mumbai Local Train: मानसून की बारिश ने मुंबई की लवलाइफ पर आज ब्रेक लगा दिया है। दरअसल ठाणे जिले में कसारा और टिटवाला स्टेशन के बीच लोकल ट्रेन सेवाएं आज बाधित हैं क्योंकि ट्रैक पर भारी बारिश की वजह से पेड़ गिर गए है, जिसके कारण आवाजाही प्रभावित है।
इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे अधिकारी ने कहा कि आज सुबह करीब साढ़े छह बजे भारी बारिश के कारण आटगांव और तानशेट स्टेशन के बीच पटरियों पर मिट्टी आ गई और वाशिंद स्टेशन के पास एक पेड़ गिरने से पटरियां अवरुद्ध हो गईं जिससे कल्याण-कसारा मार्ग पर रेल यातायात बाधित है।

हालात को देखते हुए लंबी दूरी की कुछ ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है और कुछ को बंद कर दिया गया है। जो रूट प्रभावित हैं, वो निम्नलिखित हैं...
ट्रेन नंबर- रूट
- 20705 जे - सीएसएमटी वंदे भारत एक्सप्रेस
- 20706 सीएसएमटी - जे वंदे भारत एक्सप्रेस
- 12534 सीएसएमटी - एलजेएन पुष्पक एक्सप्रेस
- 12519 एलटीटी - एजीटीएल एक्सप्रेस
- 12336 एलटीटी - बीजीपी एक्सप्रेस
मुंबई में बारिश का अलर्ट जारी
मुंबई और आस-पास के इलाकों में पिछले महीने से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आज से लेकर 10 जुलाई तक बारिश की आशंका को व्यक्त किया है और इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है। आज मुंबई में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
लोकल सेवाएं रूकने से लोग परेशान
ठाणे, पालघर और रायगढ़ में लोकल सेवाएं रूकने से लोगों का काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है क्योंकि यहां से करीब तीस लाख लोग लोकल ट्रेन की यात्रा करते हैं। फिलहाल ट्रैक को साफ करने का काम तेजी से जारी है और जल्द ही सेवाएं चालू हो जाएंगी ऐसी उम्मीद जताई जा रही है।
जहां महाराष्ट्र का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, सिक्किम , असम में आज भी बारिश का येलो अलर्ट और हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी किया गया है।, आईएमडी ने सभी को हिदायत दी है कि वो घर से निकलने से पहले मौसम का हाल जरूर जांच लें।












Click it and Unblock the Notifications