Weather: तेलंगाना में भारी बारिश का कहर, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

Today Weather Updates LIVE: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर अभी भी जारी है। बारिश से लोगों को जहां गर्मी से राहत मिली है, तो जगह-जगह जलभराव की समस्या से लोग परेशान भी हैं। तेलंगाना में भारी बारिश ने पूरी तरह से जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है।

इस बीच मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तराखंड के 4 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। इस बीच छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Today Weather Updates

मौसम से जु़ड़े सारे अपडेट आपको यहां एक पेज पर देखने को मिलेंगी। पल-पल की जानकारी के लिए इस पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Sep 02, 2024, 6:54 PM IST

29 जिलों बारिश की चेतावनी

राजस्थान में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच मौसम विभाग का कहना है कि सीकर के साथ राज्य के कई जिलों में बारिश होने की आशंका है। 29 जिलों बारिश की चेतावनी जारी है।
Sep 02, 2024, 6:16 PM IST

आईएमडी ने निज़ामाबाद में रेड अलर्ट जारी किया

तेलंगाना: क्षेत्र में लगातार बारिश के कारण आईएमडी ने निज़ामाबाद में रेड अलर्ट जारी किया है।
Sep 02, 2024, 6:02 PM IST

विजयवाड़ा: भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ की स्थिति

विजयवाड़ा,आंध्र प्रदेश: भारी बारिश के कारण शहर में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।
Sep 02, 2024, 3:42 PM IST

ताड़ला पुसापल्ली और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक बह गया

तेलंगाना: लगातार बारिश के कारण कल ताड़ला पुसापल्ली और महबूबाबाद के बीच रेलवे ट्रैक बह गया, मरम्मत का काम जारी है।
Sep 02, 2024, 2:34 PM IST

तेलंगाना सरकार ने तत्काल सहायता की घोषणा की

तेलंगाना सरकार ने बाढ़ प्रभावित जिलों को 5 करोड़ रुपये की तत्काल सहायता की घोषणा की
Sep 02, 2024, 1:59 PM IST

जलभराव के कारण मोती बाग में जाम की स्थिति

दिल्ली: बारिश के बाद जलभराव के कारण मोती बाग में जाम की स्थिति देखने को मिली।
Sep 02, 2024, 1:31 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में जलभराव देखने को मिला।
Sep 02, 2024, 1:30 PM IST

तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति पर कहा

हैदराबाद: तेलंगाना के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने तेलंगाना में बाढ़ की स्थिति पर कहा, "घबराने की कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री की दिल्ली(केंद्र सरकार) बात हुई है। केंद्र से तरह की हर तरह की मदद का आश्वासन दिया गया है। हम इस समस्या पर काबू पा लेंगे।"
Sep 02, 2024, 1:29 PM IST

आंध्र-तेलंगाना में भारी बारिश जारी, 20 की मौत

Telangana-AP Flood: भारत के तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मूसलाधार बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ में कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई है। भारी बारिश की वजह से सड़क और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है, जिसके कारण सैकड़ों ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं या उनका मार्ग बदलना पड़ा है। बहरहाल स्थिति सामान्य होने की सम्भावना कम है, क्योंकि आने वाले दिनों में इस क्षेत्र में और भी भारी बारिश होने की संभावना है।
Sep 02, 2024, 12:13 PM IST

दिल्ली में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, जमकर बरसे बादल, जानिए IMD का ताजा अपडेट

Delhi Rains Updates: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है, सोमवार सुबह कई इलाकों में यहां पर बरसात हुई है जिसकी वजह से मौसम में हल्की-हल्की सी सिहरन पैदा हो गई है। लोगों को इस सुहाने मौसम का लुत्फ भी उठाते देखा गया है।
Sep 02, 2024, 11:36 AM IST

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति

आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति, NDRF की टीम मौके पर, CM चंद्रबाबू नायडू ने संभाला मोर्चा
Sep 02, 2024, 11:35 AM IST

दिल्ली में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया

दिल्ली में सोमवार को मौसम का मिजाज बदल गया और कई इलाकों में बारिश हुई।
Sep 02, 2024, 11:33 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में बारिश हुई।
Sep 02, 2024, 11:30 AM IST

खम्मम के प्रकाश नगर में मुन्नेरू नदी का जलस्तर बढ़ गया

तेलंगाना: भारी बारिश के कारण खम्मम के प्रकाश नगर में मुन्नेरू नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
Sep 02, 2024, 10:54 AM IST

इंटिकेन्ने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक बह गया

महबूबाबाद, तेलंगाना: भारी बारिश के कारण कल इंटिकेन्ने रेलवे स्टेशन के पास केसमुद्रम और इंटिकेन्ने को जोड़ने वाला रेलवे ट्रैक बह गया। उस स्थान पर मरम्मत का काम जारी है।
Sep 02, 2024, 10:50 AM IST

खम्मम जिले में पलेयर जलाशय अतिप्रवाह

तेलंगाना: राज्य में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण खम्मम जिले में पलेयर जलाशय अतिप्रवाह हो रहा है।
Sep 02, 2024, 9:38 AM IST

मुख्यमंत्री ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने विजयवाड़ा में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण किया। देखें सीधी तस्वीरें।
Sep 02, 2024, 8:50 AM IST

'असना' तूफान का प्रकोप! 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान असना का प्रकोप! 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट, हैदराबाद में स्कूल बंद, 140 ट्रेनें रद्द
Sep 02, 2024, 8:49 AM IST

तेलंगाना में भारी बारिश के चलते 9 लोगों की मौत

तेलंगाना के राजस्व मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी ने बताया कि राज्य भर में बारिश से जुड़ी घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई है। सूर्यपेट, भद्राद्री कोठागुडेम, महबूबाबाद और खम्मम जिलों में स्थानीय अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित कई गांवों से लोगों को निकाला गया है।
Sep 01, 2024, 7:21 PM IST

इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बिहार के 19 जिलों में बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है। वहीं उत्तराखंड के 4 जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+