Delhi Rains Updates: दिल्ली में फिर से एक्टिव हुआ मानसून, जमकर बरसे बादल, जानिए IMD का ताजा अपडेट
Delhi Rains Updates: देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से मानसून एक्टिव हो गया है, सोमवार सुबह कई इलाकों में यहां पर बरसात हुई है जिसकी वजह से मौसम में हल्की-हल्की सी सिहरन पैदा हो गई है। लोगों को इस सुहाने मौसम का लुत्फ भी उठाते देखा गया है।
भारतीय मौसम विभाग ने यहां पर पहले से ही बारिश का 'येलो अलर्ट' जारी किया था, आपको बता दें कि इस वक्त मानसून यहां पर अंतिम फेज में हैं, आईएमडी का कहना है कि इस पूरे हफ्ते दिल्ली में इस तरह की बरसात होती रहेगी।

फिलहाल आज यहां न्यूनतम तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आस-पास रहेगा तो वहीं ठंडी हवाएं भी चलने का अनुमान है। वैसे लगातार हो रही बरसात की वजह से यहां से प्रदूषण थोड़ा कम हुआ है।
The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 106 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 104 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 1 05 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 103 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -107 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -102 AQI
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं दूसरी ओर पंजाब, हरियाणा, एमपी, यूपी, बिहार में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं गुजरात-राजस्थान और तेलंगान-आंध्रा में भारी बारिश ने कहर बरपाया हुआ है।
अलग-अलग जिलों में बरसात के कारण 9 लोगों की मौत
तेलंगाना में तो कई जगहों पर बाढ़ आ गई है तो वहीं अलग-अलग जिलों में बरसात के कारण 9 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं तटीय इलाकों में रहने वाले हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। रेलवे ट्रैक पर पानी जमा होने की वजह से ट्रेन सेवाएं भी बाधित हैं। फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है और लोगों से भी अपील की गई है कि वो आज बिना जरूरत अपने घरों से बाहर ना निकलें।
एक चक्रवात 'असना' का भी खतरा मंडरा रहा है
राजस्थान में आज भी ऑरेंज अलर्ट जारी है। गुजरात में तो एक चक्रवात 'असना' का भी खतरा मंडरा रहा है, जिसके लिए चेतावनी जारी की गई है। ये तूफान काफ खतरनाक बताय़ा जा रहा है।
उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम बिगड़ सकता है
तो वहीं उत्तराखंड और हिमाचल में भी मौसम आज फिर से बिगड़ सकता है। बंगाल, ओडिशा, आंध्रा प्रदेश ,असम, सिक्किम, मेघालय , तमिलनाडु, केरल , गोवा और महाराष्ट्र में भी बारिश की आशंका है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications