Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी मौसम रहेगा खराब, जानिए दिल्ली-NCR का हाल
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज भी मौसम खराब रहेगा, भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि मानसून अब अंतिम फेज में पहुंच चुका है इसलिए कुछ राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश के आसार हैं। रविवार को दिल्ली में मौसम भीगा-भीगा ही रहेगा, आईएमडी के मुताबिक यहां पर पूरे दिन रूक-रूककर बरसात होती रहेगी इसलिए घर से बाहर निकलते वक्त मौसम अपडेट जरूर चेक कर लें।
दिल्ली के तापमान की बात करें तो दिल्ली में 24 अगस्त को अधिकतम तापमान 34 और न्यूनताम तापमान 32 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 111 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -84 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -96 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -82 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 111 एक्यूआई
दिल्ली के अलावा यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा , सिक्किम , कर्नाटक में आज भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
यूपी में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
प्रयागराज, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या, सोनभद्र, वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, महोबा, बिजनौर, पीलीभीत, मेरठ, साहरनपुर में भारी बारिश की आशंका है।
उत्तराखंड में होगी बरसात
अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी , रुद्रप्रयाग , नैनीताल में भारी बारिश की आशंका है।
कर्नाटक में होगी झमाझम बारिश (Aaj Ka Mausam)
दक्षिण कन्नड़, उत्तर कन्नड़, बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, रायचूर, बल्लारी, बेंगलुरु में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications