Chamoli Cloudburst: धराली के बाद थराली में तबाही, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर बताया आंखों देखी, क्या है मंजर
Chamoli Cloudburst: उत्तराखंड में मानसून की बारिश का कहर जारी है। पहले उत्तरकाशी के धराली में आई आपदा से पूरा गांव तबाह हो गया। अब चमोली जिले के थराली में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। थराली तहसील में देर रात बादल फटने से भारी नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं।
कई मकानों और दुकानों में मलबा भर गया है। जिससे कई मकानों के क्षतिग्रस्त होने की सूचना है। इस बीच तबाही की वीडियो और फोटो भी सामने आ रहे हैं। जिसमें स्थानीय लोगों ने बताया कि थराली तहसील के टूनरी गदेरा में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार देर रात बादल फटने से थराली बाजार, कोटदीप, तहसील थराली परिसर में काफी मलबा आ गया है। तहसील परिसर में कुछ गाड़ियां भी मलबे में दबी हैं। एक युवती के भी मलबे में दबने और एक व्यक्ति के लापता होने की जानकारी सामने आई है। सड़क मार्ग भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हैं। इसके अलावा चेपड़ों और सागवाड़ा के अलावा कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है।
तबाही में कितना नुकसान
थराली के स्थानीय लोगों ने सुबह का मंजर वीडियो में कैद कर भेजा, जिसमें बताया कि एसडीएम आवास में मलबा भर गया है। वीडियो में बताया है कि गाड़ियां, कई स्कूटियां मलबे में दबी हुई हैं। लोगों के अनुसार रात भर लोग पानी और मलबे की वजह से सो नहीं पाए। अभी तक ये कुछ कह पाना मुश्किल है कि इस तबाही में कितना नुकसान हुआ होगा। उन्होंने बताया कि रातभर का मंजर सुनने से हर कोई डरा हुआ है।
बरसाती नाले ने पूरी तबाही का मंजर लाया
एक बरसाती नाले ने पूरी तबाही का मंजर लाया। स्थानीय लोगों के अनुसार दो से तीन किमी तक तबाही हुई है। आज भी बारिश हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार रात में जैसे ही बादल फटने की आवाज आई सभी जंगलों की तरफ भागे और रात भर डरे सहमे मलबे और पानी में बिताया। उन्होंने बताया कि इस समय भी लोग दहशत में है।
प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। साथ ही रेस्क्यू कार्य शुरू हो गया है।
उत्तराखंड के चमोली में थराली में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है.... स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर भेजा है देखिए क्या मंजर है pic.twitter.com/RnrfVXOM9I
— pavan nautiyal (@pavannautiyal) August 23, 2025












Click it and Unblock the Notifications