Aaj Ka Mausam: महानवमी पर कई राज्यों में बरसेंगे बादल, जानें दिल्ली-एनसीआर का हाल
Aaj Ka Mausam: आज पूरे देश में महानवमी का पर्व मनाया जा रहा है, इस खास दिन पर देश के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं जिसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि मानसून वापसी के दौर में है इसलिए जाते-जाते कही कम और कहीं ज्यादा बारिश के आसार हैं। दिल्ली -एनसीआर की बात करें तो आज के लिए यहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है और पूरे दिन यहां पर बादल छाए रहेंगे और लोगों को गर्मी-उमस से राहत मिलेगी।
1 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा है कि नेशनल कैपिटल में 6 अक्टूबर तक मौसम गीला ही रहेगा। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 102 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में काफी बेहतर है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -77 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -85 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -84 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 102 एक्यूआई
भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि आज गुजरात ,महाराष्ट्र , यूपी, बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में आज बरसात देखने को मिल सकती है तो वहीं कुछ जगहों पर बिजली भी कड़क सकती है।
मध्यप्रदेश में भारी बरसात का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
मालवा, अलीराजपुर, अनूपपुर, अशोकनगर, बालाघाट, बैतूल, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, दतिया, देवास, धार, डिंडोरी, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, खंडवा, खरगोन, मंडला, मंदसौर, मुरैना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, मैहर, मऊगंज, पन्ना, पांढुर्णा, रायसेन, राजगढ़ में येलो अलर्ट आज और कल के लिए जारी है।
पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की आशंका (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
गुजरात में जमकर होगी झमाझम बरसात
अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, भावनगर, बोटाद, छोटा उदयपुर, दाहोद, गांधीनगर, गिर सोमनाथ, जामनगर में झमाझम बरसात होगी।

राजस्थान में भारी बारिश
अजमेर, अलवर, अनूपगढ़, बांसवाड़ा, बाड़मेर, जयपुर और बीकानेर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP के कई जिलों में होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद,. बनारस, रायबरेली, सीतापुर, बलरामपुर, बहराइच, हरदोई, महाराजगंज, कुशीनगर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, अयोध्या, गोरखपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications