Aaj Ka Mausam: हिमाचल में बादल फटा, गुजरात में बाढ़ जैसे हालात, जानिए दिल्ली में कब पहुंचेगा मानसून?
Aaj Ka Mausam: लगातार मौसम विभाग के दावों के बाद भी दिल्ली में अभी मानसून पहुंचा नहीं है, लोग उमस और गर्मी से परेशान है, आज एक बार फिर से मौसम विभाग ने दावा किया है कि मानसून की एंट्री गुरुवार को राजधानी में हो सकती है और जमकर यहां पर बादल बरसेंगे, जिसके लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया गया है।
आईएमडी के मुताबिक गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिसकी गति 55 से 65 किमी प्रति घंटे हो सकती है तो वहीं यहां पर अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 195 दर्ज किया गया है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -86 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -87 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -89 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -99 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 195 एक्यूआई
गुजरात में Orange अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
गुजरात में मानसूनी बारिश हो रही है,आज भी यहां Orange अलर्ट जारी किया है। अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, द्वारका, गांधीनगर, पोरबंदर, राजकोट में भारी बारिश की आशंका है इसलिए चेतावनी जारी की गई है।
पंजाब में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
पंजाब में जमकर मानसूनी बारिश हो रही है। अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर , जालंधर, कपूरथला, लुधियाना में आज भी भारी बरसात के आसार है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में भारी बारिश जबकि वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर और अमेठी में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है इसलिए अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार-राजस्थान में होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
बिहार-राजस्थान में भी मानसूनी बारिश से तापमान में कमी आई है, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं पटना, दरभंगा, सीतामढ़ी, कटियार में आंधी-पानी की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में आज मौसम शुष्क रहेगा तो कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में मौसम ड्राई रह सकता है,हालांकि कुछ जगहों पर हल्की फुल्की बूंदाबांदी संभव है।
हिमाचल में बादल फटने से काफी तबाही (Aaj Ka Mausam)
तो वहीं हिमाचल में बुधवार को बादल फटने से काफी तबाही हुई है। बादल फटने से कांगड़ा, कुल्लू में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और करीब 20 से ज्यादा लोग लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि ये लोग बादल फटने के बाद आई बाढ़ में बह गए हैं, आज भी यहां पर भारी बारिश की आशंका है।
हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान
तो वहीं कश्मीर में मौसम सुहाना बना रहेगा, यहां पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। रजौरी, पूंछ में भारी बारिश की उम्मीद है जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications