Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में रेड अलर्ट, दिल्ली में आज हो सकती है मानसून की एंट्री, तैयार रहें
Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज मानसून की एंट्री हो सकती है,भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में झमाझम बारिश होने के आसार हैं और इसलिए यहां पर 'येलो अलर्ट' अगले तीन दिनों के लिए जारी है, आईएमडी के मुताबिक यहां पर भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है, जिसकी गति 55 से 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है तो वहीं बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
अगर दिल्ली की आबोहवा के बारे में बात करें तो यहां के प्रदूषण में पहले की तुलना में गिरावट आई है, दिल्ली में आज सुबह 6 बजे AQI 96 दर्ज किया गया है।

दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -85 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -86 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -88 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -89 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 105 एक्यूआई
गुजरात में रेड अलर्ट जारी (Aaj Ka Mausam)
गुजरात में मानसूनी बारिश हो रही है, आज भी यहां रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। कई स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए है। गुजरात के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं, आईएमडी ने आज भी अहमदाबाद, अमरेली, आनंद, अरावली, बनासकांठा, भरूच, द्वारका, गांधीनगर, पोरबंदर, राजकोट में भारी बारिश का ऐलान किया है।
पंजाब में भारी बारिश (Aaj Ka Mausam)
अमृतसर, बठिंडा,फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, गुरदासपुर , जालंधर, कपूरथला, लुधियाना और मानसा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, यहां पर भारी बारिश की आशंका है।
यूपी में भी बदलेगा मौसम का मिजाज (Aaj Ka Mausam)
वाराणसी, जौनपुर, भदोही, मिर्जापुर, गोरखपुर, कुशीनगर, सोनभद्र, देवरिया, महाराजगंज, संतकबीर नगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, बलिया, सिद्धार्थनगर, चंदौली, अयोध्या, गोंडा और बलरामपुर में भारी बरसात हो सकती है, जिसके लिए अलर्ट जारी है।
बिहार में होगी मानसूनी बारिश (Aaj Ka Mausam)
पटना, गया, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, मुंगेर, औरंगाबाद, रोहतास, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सारण, वैशाली, नालंदा, बेगूसराय में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है।
राजस्थान में रेड अलर्ट जारी
बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और उदयपुर में तेज हवाओं के साथ अत्यधिक बारिश की चेतावनी दी है, यहां पर ऑरेंज अलर्ट जारी है। तो वहीं चूरू, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, अजमेर, अलवर में भारी बारिश की उम्मीद है जिसके लिए रेड अलर्ट जारी है।
असम, मणिपुर, सिक्किम में आज भी होगी बरसात (Aaj Ka Mausam)
अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में येलो अलर्ट जारी है। कर्नाटक , केरल, तमिलनाडु में बारिश का दौर जारी रहेगा, तो वहीं महाराष्ट् में कई जगहों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हिमाचल-कश्मीर में भी मौसम सुहाना बना रहेगा, यहां पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications