Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज भी रहेगा मौसम खराब, क्या दिल्ली में होगी बरसात?
Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश का तांडव जारी है। उत्तराखंड और हिमाचल में तो बरसात ने भारी तबाही मचाई है तो वहीं दूसरी ओर दक्षिण में भी बारिश ने आम जनजीवन पर असर डाला है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा अपडेट की बात करें तो बुधवार को भी कई प्रांतों में भारी बारिश देखने को मिल सकती है।
राजधानी दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां बारिश के आसार फिलहाल तो नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को उमस और गर्मी झेलनी पड़ेगी। आईएमडी ने कहा है कि 18 सितंबर तक यहां पर मौसम ऐसे ही रहेगा, हालांकि इसके बाद इसमें बदलाव होगा और यहां पर बरसात होगी क्योंकि पहाड़ों पर एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे हैं।

17 सितंबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह 6 बजे AQI 126 दर्ज किया गया है, जो कि पहले की तुलना में थोड़ा बेहतर है।
दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों में आज AQI निम्नलिखित है।(सुबह 6 बजे की स्थिति)
- पूसा, दिल्ली -76 एक्यूआई
- शादीपुर, दिल्ली -88 एक्यूआई
- पंजाबी बाग, शिवाजी पार्क -92 एक्यूआई
- नॉर्थ कैंपस, दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी -87 एक्यूआई
- एफ मुंडका, दिल्ली - 126 एक्यूआई
UP में भारी बारिश का अलर्ट (Aaj Ka Mausam)
पश्चिमी यूपी में आज भारी बारिश हो सकती है इसलिए यहां पर अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, अम्बेडकर नगर, अमेठी, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, आज़मगढ़, बहराईच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बारह बंकी, बरेली, गाज़ियाबाद, गोंडा, गोरखपुर, जौनपुर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, रामपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में बरसेंगे बादल, बिजली भी चमकेगी (Aaj Ka Mausam)
पटना, भागलपुर, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मुंगेर, रोहतास, मधुबनी, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय, पूर्णिया, सीतामढ़ी, शिवहर, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, जमुई, अरवल, कैमूर, भोजपुर, बक्सर, सीतामढ़ी, सुपौल, सिवान, मधेपुरा, खगड़िया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, सहरसा, भागलपुर में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड में आज भी भारी बारिश की आशंका
देहरादून के सहस्त्रधारा में सोमवार देर रात बादल फटने से तबाही मची है और लाखों का नुकसान हुआ है तो वहीं बुधवार के लिए भी यहां पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां आज भी रेड अलर्ट है तो वहीं चमोली, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल और उत्तरकाशी में हल्की बरसात हो सकती है।
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश की आशंका
जम्मू, सांबा, उधमपुर, रियासी, राजौरी, पुंछ, डोडा, किश्तवाड़, श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा में Yellow alert जारी है।
महाराष्ट्र में मौसम रहेगा गीला
अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड , अहमदनगर, अकोला, अमरावती, औरंगाबाद, बीड, भंडारा, बुलढाणा, चंद्रपुर, धुले, गडचिरोली, गोंदिया, हिंगोली, जलगांव, जालना, कोल्हापुर, लातूर में भारी बारिश और मुंबई में हल्की बारिश हो सकती है।

साउथ जोन में भी होगी बारिश (Aaj Ka Mausam)
तमिलनाडु, तेलंगाना और कर्नाटक के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications