Dehradun weather: तमसा नदी का रौद्र रूप, टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न, क्या हैं हाल,पुजारी ने बताया आंखों देखी
Dehradun weather: देहरादून में देर रात से भारी बारिश का क्रम जारी है। जिससे जगह- जगह नुकसान की खबरें आ रही हैं। तमसा नदी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है। देहरादून में भारी बारिश के कारण तमसा नदी उफान पर है और टपकेश्वर महादेव मंदिर जलमग्न हो गया है।
देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर मंदिर में पानी घुसने से नुकसान की खबर आ रही है। पानी बढ़ने से टपकेश्वर महादेव मंदिर भी जलमग्न हो गए हैं। मंदिर परिसर में पानी भर गया है। मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है। मंदिर के पुजारी और स्थानीय लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे हुए हैं। लगातार पानी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

मंदिर के पुजारी आचार्य बिपिन जोशी ने बताया कि सुबह 5 बजे से ही नदी में तेज़ बहाव शुरू हो गया था, जो कि लगातार जारी है। उन्होंने बताया कि पूरा मंदिर परिसर जलमग्न हो है। कई बार बारिश का पानी बढ़ने से ऐसे हालात होते हैं, लेकिन इस बार पानी ने रौद्र रूप दिखाया है।
मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित
उन्होंने बताया कि मंदिर का गर्भगृह सुरक्षित है। अभी तक किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि मंदिर परिसर में पानी घुसा हुआ है और लोग सुरक्षित स्थान पर पहुंचे हैं। रात से ही मंदिर प्रशासन जागकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। पुजारी ने कहा कि लोगों को इस समय नदियों के पास जाने से बचना चाहिए।
ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा
उधर ऋषिकेश में भी चंद्रभागा नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। जिसमें फंसे तीन व्यक्तियों को SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया है। एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार टीम को कंट्रोल रूम ऋषिकेश से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रभागा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ गया है और कुछ लोग नदी में फंसे हुए हैं।
सूचना मिलते ही पोस्ट ढालवाला से निरीक्षक कवींद्र सजवाण के नेतृत्व में SDRF टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पाया गया कि तीन व्यक्ति नदी में फंसे हुए हैं जिन्हें टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications