बढ़ी मुसीबत, सोसायटी में घर लेने से पहले जमा कराना होगा आधार

भले ही सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कराने पर फिलहाल रोक लगा दी हो, लेकिन आधार की मांग अभी भी काफी चीजों में की जा रही है। अब किराये पर घर लेने के लिए भी आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी।

Apartments

नई दिल्ली। भले ही सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक कराने पर फिलहाल रोक लगा दी हो, लेकिन आधार की मांग अभी भी काफी चीजों में की जा रही है। अब किराये पर घर लेने के लिए भी आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़ेगी। फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर असोसिएशन (एओए) ने किराये पर घर लेने के लिए आधार कार्जड अनिवार्य कर दिया है। अब अगर किसी को भी किराये पर घर लेना है तो परिवार के हर सदस्य का आधार कार्ड जमा कराना होगा।

किराए पर घर लेने के लिए देना होगा आधार

किराए पर घर लेने के लिए देना होगा आधार

अगर आप किसी सोसायटी में फ्लैट किराये पर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब ये आसान नहीं होगा। अब सोसयटी में किराये पर घर लेने के लिए अपने पूरे परिवार का आधार कार्ड जमा करना होगा। वेरिफिकेशन की प्रोसेस को मजबूत करने के लिए आधार को अनिवार्य किया गया है। ये फैसला फेडरेशन ऑफ अपार्टमेंट ऑनर असोसिएशन (एओए) ने लिया है और इसके लिए नए दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

इस कारण लिया गया फैसला

इस कारण लिया गया फैसला

आसपास की सभी सोसायटी को ये निर्देश दे दिया गया है कि अब से सभी किरायेदारों से आधार कार्ड लिया जाए। असोसिएशन ने ये फैसला बढ़ती आपराधिक वारदातों के कारण लिया है। हाल ही में हुए किरायेदारों के वेरिफिकेशन में पाया गया कि इसमें काफी लोगों के दस्तावेज फर्जी थे। किरायेदारों और नौकरों के वेरिफिकेशन में 80 प्रतिशत के दस्तावेज फर्जी निकले। इसी कारण किराए पर घर देने के लिए अब से आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया गया है।

अगले महीने से लागू होगा नियम

अगले महीने से लागू होगा नियम

किरायेदारों के दस्तावेज फर्जी निकलने करा ठीकरा असोसिएशन ने पुलिस के सिर फोड़ा है। असोसिएशन का कहना है कि पुलिस की लापरवाही के कारण वेरिफिकेशन में गड़बड़ी हुई है। असोसिएशन के अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा है कि एसएसपी से इसको लेकर मीटिंग की जाएगी और अगले महीने से आधार कार्ड की अनिवार्यता का नियम लागू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: सरकार ने 'आधार' की अनिवार्यता को इस सेवा में किया खत्म, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+