मूली चोरी करने का लगाया आरोप और मार दी गोली

मृतक पर आरोप था कि उसने मूली चुराई है, बस इतनी सी बात को लेकर ही ग्राम प्रधान ने तीन अन्य साथियों संग मिलकर उसे गोली मार दी।

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक 30 साल के दलित की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस दलित को एक ग्राम प्रधान ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर गोली मारी है। यह घटना रविवार की है।

gun

मूली चुराने का था आरोप

मृतक पर आरोप था कि उसने मूली चुराई है, बस इतनी सी बात को लेकर ही ग्राम प्रधान ने तीन अन्य साथियों संग मिलकर उसे गोली मार दी। इतना ही नहीं, मृतक के परिवार वालों की भी खूब पिटाई की गई।

मरने वाले शख्स का नाम सुनील कुमार है। सर्कल ऑफिसर भूषण वर्मा के अनुसार रविवार को ग्राम प्रधान अनिल, अपने बेटे निशांत और भतीजे सरोत्तम के साथ अपनी कार से सुनील के घर पहुंचा। वहां पहुंचते ही उन्होंने सुनील के परिवार वालों को मारना शुरू कर दिया।

परिवार को बेरहमी से पीटा

उन पर आरोप लगाया जा रहा था कि उन्होंने ग्राम प्रधान के खेत से मूली चुराई है। बस इतनी सी बात पर वे लोग पूरे परिवार की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। जब सुनील कुमार ने उनका विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने सुनील को गोली मार दी।

सुनील को काफी गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।

सभी आरोपी हैं फरार

फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं, जिसकी तलाश जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ग्राम प्रधान की कार जब्त कर ली है। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि फरार लोगों को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+