शिकायत करने के लिए मोदी सरकार जवानों को खुद देगी हथियार
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने ड्यूटी पर बैन किया मोबाइल फोन। केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) जवानों की शिकायतों के लिए एप तैयार करने की योजना।
नई दिल्ली। ऐसे समय में जब आए दिन सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करके अर्धसैनिक बल और सेना के जवान व्यवस्था को लेकर शिकायत कर रहे हैं केंद्र सरकार ने एक एप तैयार करने की योजना बनाई है। यह एप दरअसल अर्धसैनिक बलों के जवानों के लिए एक हथियार की तरह हो सकती है जिसका प्रयोग करके वह अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। वहीं बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) ने ड्यूटी पर मोबाइल फोन बैन कर दिया है।

एप पर दर्ज होगी शिकायत
पिछले दिनों बीएसएफ के जवान तेज बहादुर यादव का एक वीडियो फेसबुक पर वायरल हो गया था। इस वीडियो में वह खराब खाने की शिकायत करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के बाद सरकार अब एक नए तरीके पर विचार कर रही है। अधिकारियों की मानें तो यूनियन होम सेक्रेटरी राजीव महर्षि इस बात को लेकर परामर्श ले रहे हैं कि क्या 7.2 लाख केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बल (सीएपीएफ) कॉन्सटेबल्स के लिए कोई एप तैयार की जानी चाहिए? तेज बहादुर का वीडियो आने के बाद सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों का वीडियो भी आया था। इस प्रोजेक्ट को नेशनल इनफॉर्मेटिक्स सेंटर (एनआईसी) की ओर से आगे बढ़ाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक यह एप जवानों के प्रयोग के लिए तैयार की जाएगी।
लेकिन मोबाइल फोन होगा बैन
वहीं बीएसएफ की ओर से फील्ड पर तैनात सभी कंपनी कमांडर्स को नोटिस भेज कर कॉन्सटेबल्स के ड्यूटी पर मोबाइल फोन को बैन करने का आदेश दिया गया है। तेज बहादुर का वीडियो आने के बाद बीएसएफ की ओर से कहा गया कि ड्यूटी पर मोबाइल फोन ले जाना पहले से ही प्रतिबंधित है लेकिन अब इस नियम को सख्ती से लागू किया जाएगा। बीएसएफ सूत्रों का कहना है कि मोबाइल फोन को बैन करने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि आने वाले समय में शर्मनाक स्थिति से बचा जा सके।
बैन का नियम बन सकता है रुकावट
मंत्रालय के अधिकारियों की ओर से साफ किया गया है कि अगर अर्धसैनिक बल इस नियम को सख्ती से लागू किया जाता है तो फिर जवान ड्यूटी के बाद अपनी शिकायतों को एप के जरिए दर्ज कराना होगा। गृह मंत्रालय के अधिकारी की ओर से कहा गया है, 'यह हालांकि एक रुकावट साबित हो सकता है क्योंकि फिर जवान फोटोग्राफ नहीं ले पाएंगे और न ही कोई रिकॉर्डिंग हो पाएगी। उन्हें अथॉरिटीज के सामने अपनी शिकायतों को साबित करने के लिए कोई सुबूत भी देना होगा।'
एप के लिए तीन माह का समय
इस एप में दूसरे सिक्योरिटी फीचर्स भी होंगे जो किसी जवान की गोपनीयता को बरकरार रखेंगे। ऐसी खबरें हैं कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह की ओर से इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए तीन माह की समय सीमा तय की गई है। इस एप के जरिए सभी जवानों का नंबर एक साथ करने की प्रक्रिया जारी है। इस प्रक्रिया से जुड़े एक अधिकारी के मुताबिक इस एप में फिल्टर्स होंगे ताकि शिकायतों की पड़ताल करने के बाद मंत्रालय की ओर से संबधित अधिकारियों को शिकायतों को दूर करने के लिए दिशा-निर्देश दिए जा सकें।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications