देश में घटी दो दर्दनाक घटनाओं में 8 लोग घायल, एक की मौत, राहत बचाव कार्य जारी
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन मॉल की साइट से चार मजदूर के गिरने से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी मजदूर मॉल की पांचवीं मंजिल पर काम कर रहे था जहां से वह निचे गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि 3 घायल हो गए हैं। वहीं, महाराष्ट्र के मुंबई से भी एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। मुंबई के अंधेरी वेस्ट में मकान का हिस्सा गिरने से चार लोग घायल हो गए।

ग्रेटर नोएडा और मुंबई के अंधेरी वेस्ट में रविवार को घटी इन दोनों घटनाओं ने देश को हिलाकर रख दिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक अंधेरी वेस्ट के घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया है और वहां किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। वहीं, ग्रेटर नोएडा के मॉल की बिल्डिंग से निचे गिरने पर एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि तीन घायलों को अस्पताल शिफ्ट किया गया है। घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी सेंटर मॉल की है जहां यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह हादसा सेफ्टी उपकरणों की अनदेखी के कारण हुआ।
ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में हुए इतने बड़े हादसे से हरकोई हैरान है और मजदूरों को परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। घायल मजदूरों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है फिलहार उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। बता दें कि इससे पहले भी उत्तर प्रदेश के झांसी में 4 जनवरी को ऐसे ही एक हादसे में 5 मजदूरों की जान चली गई थी जबकि 7 लोग घायल हो गए थे। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया था।
यह भी पढ़ें: Budget 2020:किसी भी देश में टैक्स नहीं देने वाले NRI को भारत में भरना होगा TAX












Click it and Unblock the Notifications