अहमदाबाद-मुंबई मार्ग पर टैंकर से टक्कर के बाद धू-धू कर जली बस, 8 मरे
फायर ब्रिगेड के पहुंचने में करीब दो घंटा लगा और उसके बाद करीब डेढ़ घंटे में आग पर नियंत्रण पाया जा सका। टैंकर में डीजल भरा हुआ था, इसीलिये आग तेजी से फैली।
यह एक लग्जरी बस थी जो पुणे से ठाणे, मुंबई होते हुए अहमदाबाद जा रही थी। बताया जा रहा है कि बस की हालत पहले ही दुरुस्त नहीं थी। बस के अंदर मारे गये यात्रियों के शव इस कदर जल गये हैं कि उन्हें पहचानना भी मुमकिन नहीं है। जिला प्रशासन बस ऑपरेटर से संपर्क कर रहा है, ताकि बस में सवार यात्रियों के नाम पता चल सकें। जिला कलेक्टर पी वेलरासु के अनुसार सभी यात्रियों के नाम मिलना मुश्किल हैं, क्योंकि बस में वो यात्री भी सवार थे, जिन्हें ड्राइवर ने बीच में चढ़ाया। जो यात्री पुणे या मुंबई से रिजर्वेशन करवाकर चढ़े उनकी तो सूची रजिस्टर्ड होती है, लेकिन जो बीच में चढ़ते हैं उनके नाम रजिस्टर्ड नहीं होते हैं।
Disturbing Pics: अगर दिल पक्का है तभी इस लिंक पर क्लिक करें
सभी शवों को बस में से निकाल कर पोस्ट मॉर्टम के लिये भेज दिया गया है। सभी के डीएनए संभाल कर रखने के निर्देश दिये गये हैं, ताकि उनके परिवार से मैच कराकर उनकी पहचान की जा सके। हादसे में घायल लोगों का इलाज मनोहर ग्रामीण अस्पताल में किया जा हर है। सभी 14 घायल खतरे से बाहर हैं।













Click it and Unblock the Notifications