स्पेशल ट्रेनों में घर ले जाए गए प्रवासियों में से 75 फीसदी मजदूर सिर्फ यूपी और बिहार के हैं

नई दिल्ली। प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा चलाई गई प्रत्येक चार में से तीन श्रमिक ट्रेनों में दो तिहाई से अधिक प्रवासी मजूदर उत्तर प्रदेश और बिहार से हैं। इन विशेष ट्रेनों में 44 फीसदी ट्रेनें उत्तर प्रदेश और 30 फीसदी ट्रेंने बिहार जाने वाली हैं। चूंकि अधिकांश प्रवासी मजदूर उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से और बिहार के हैं, जो बड़ी संख्या में रोजगार के लिए दूसरे शहरों में पलायन करते हैं।

Recommended Video

    Indian Railway ने Shramik Passenger Train के लिए जारी की New Guideline | Lockdown | वनइंडिया हिंदी
    rail

    रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे ने रविवार दोपहर तक 366 ट्रेनें चलाए है, जिनमें से 287 अपने गन्तव्य स्थल तक पहुंच गई हैं। इनमें यूपी और बिहार को मध्य प्रदेश, ओडिशा और झारखंड व अन्य राज्यों की तुलना में अधिक ट्रेनें मिलीं।

    rail

    रेल मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक वे एक दिन में 300 ट्रेनों को चलाने के लिए तैयार थे और उन्होंने राज्यों से अपील भी की थी कि वे प्रवासी श्रमिकों, छात्रों और पर्यटकों को ले जाने की अनुमति दें, ताकि सभी फंसे हुए प्रवासी 3-4 दिन में घर लौट सकें।

    rail

    उल्लेखनीय है रेल मंत्री पीयूष गोयल ने उक्त अनुरोध केंद्र और पश्चिम बंगाल सरकार के बीच छिड़ी राजनीतिक लड़ाई शुरू होने के एक दिन बाद आया जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा पश्चिम बंगाल के प्रवासी मजदूरों को ले जाने वाली ट्रेनों को राज्य में पहुंचने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा था।

    rail

    रेल मंत्रालय ने कहा कि गन्तव्य तक पहुंच चुकी 287 में से अधिकतम 127 ट्रेनें उत्तर प्रदेश गई हैं और 87 ट्रेनें बिहार गई हैं। मध्य प्रदेश को 24 ट्रेनें, ओडिशा को 20 और झारखंड को 16 ट्रेनें मिलीं। आंध्र प्रदेश और हिमाचल प्रदेश को एक-एक ट्रेन मिली जबकि महाराष्ट्र को तीन ट्रेनें मिलीं।

    rail

    वहीं, राजस्थान को चार और तेलंगाना और पश्चिम बंगाल को दो-दो ट्रेनें मिलीं है। इन ट्रेनों में अधिकतम 1,200 यात्री सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए यात्रा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेल सेवाओं की आंशिक बहाली के बाद भी श्रमिक ट्रेनें प्रवासियों मजदूरों, छात्रों और पर्यटकों के लिए चलती रहेंगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+