रेलवे स्टेशन पहुंचे कांग्रेस विधायक, प्रवासी मजदूरों को बांटा पर्चा, बोले- सोनिया गांधी ने दिया आपका टिकट

नई दिल्ली। पूरा देश इस समय कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है। लाखों प्रवासी मजदूर इस कोरोना संकट में लॉकडाउन के चलते संकट का सामना कर रहे हैं। अलग-अलग राज्यों फंसे मजदूर अपने घर जाने को बेताब हैं। मजदूरों की समस्या को देखते हुए सरकार ने श्रमिक ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, लेकिन इन ट्रेनों में श्रमिकों के टिकट को लेकर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। जिस तरह से खबरें सामने आई थीं कि मजदूरों से टिकटों के पैसे लिए गए हैं, उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सभी प्रवासी मजदूरों के टिकट का पैसा का भुगतान करने का ऐलान किया था। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि वह 85 फीसदी टिकट का पैसा खुद वहन कर रही है, जबकि 15 फीसदी पैसा ही प्रदेश सरकारों को वहन करना है।

बांटा पर्चा

बांटा पर्चा

इस बीच पंजाब में रविवार को जब श्रमिक ट्रेन यात्रियों को लेकर रवाना हो रही थी तो कांग्रेस के विधायक एक पर्चा तमाम मजदूरों को बांट रहे थे, जिसमे लिखा था कि आपके टिकट का पैसा सोनिया गांधी दे रही हैं। कांग्रेस विधायक अमरिंद राजा वारिंग ने भटिंडा रेलवे स्टेशन पर तमाम यात्रियों को यह पर्चा बांटा। इस दौरान कांग्रेस के अन्य कार्यकर्ता भी इन यात्रियों को यह पर्चा बांट कर यह बता रहे थे कि आपके टिकट का पैसा सोनिया गांधी ने दिया है ताकि यात्रियों को इस बात का पता चल सके कि आखिर उनके टिकट का पैसा कौन दे रहा है।

भाषण दिया

भाषण दिया

अहम बात यह है कि कांग्रेस विधायक ने रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रवाना होने से पहले भाषण दिया, ताकि वह इसका राजनीतिक लाभ उठा सके। दरअसल सोनिया गांधी ने ऐलान किया था कि वह हर जरूरतमंद मजदूर के टिकट का पैसा देंगी, जिसके बाद कांग्रेस विधायक यह चाहते हैं कि वह इसका अधिक से अधिक राजनीतिक लाभ उठा सके। यात्रियों को दिए अपने भाषण में कांग्रेस विधायक ने कहा कि आपके टिकट के पैसे कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिया है।

कांग्रेस ने थामा हाथ

कांग्रेस ने थामा हाथ

यही नहीं अमरिंद राजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखर आपको अपने घर भेज रहे हैं। यह सब इस पर्चे में लिखा है, आप इसे यात्रा के दौरान खाली समय में पढ़ सकते हैं। पर्चे में लिखा है कि मुश्किल दौर में कांग्रेस ने ही हाथ थामा है। बता दें कि यह पहली बार है जब कोई राजनीतिक दल रेलवे स्टेशन पर खड़ा होकर प्रवासी मजदूरों के सामने प्रचार कर रहा है। कांग्रेस विधायक ट्रेन में सभी यात्रियों को यह पर्चा बांट रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+