मुलायम सिंह-राकेश झुनझुनवाला समेत 7 लोगों को मिला मरणोपरांत पद्म पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित, लिस्ट
106 पद्म पुरस्कारों में से 50 से अधिक लोगों को सम्मानित किया गया है। अन्य लोगों को बाद मे सम्मानित किया जाएगा।

Padma Awards: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। कला, सोशल वर्क, व्यापार, उद्योग, चिकित्सा, विज्ञान और इंजीनियरिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की घोषणा की थी। 106 लोगों की सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। जिनमें सात लोगों को मरणोपरांत पद्म पुरस्कार मिलेगा। जिसमें से 3 को पद्म विभूषण और 4 को पद्म श्री मिलेगा।
106 लोगों में से 50 से अधिक लोगों को बुधवार को सम्मानित किया गया। शेष पुरस्कार विजेताओं को बाद में एक अन्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न 2019 के बाद से किसी को नहीं दिया गया है।
ये हैं मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के नाम
बालकृष्ण विठ्ठलदास दोशी
बालकृष्ण विठ्ठलदास दोशी प्रसिद्ध भारतीय वास्तुकार थे। उन्हें आईआईएम बैंगलोर, एनआईएफटी दिल्ली और अहमदाबाद में सीईपीटी विश्वविद्यालय को डिजाइन करने का श्रेय दिया जाता है। उन्हें मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।
डॉ दिलीप महालनाबिस
डॉ. दिलीप महालनाबिस फेमस बाल रोग विशेषज्ञ थे। उन्होंने हैजा की बीमारी के रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वे 88 की उम्र में दुनिया छोड़ गए। उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है।
मुलायम सिंह यादव
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण से नवाजा गया। समाजवादी पार्टी के संरक्षक का 10 अक्टूबर को 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
राकेश झुनझुनवाला
अरबपति शेयर बाजार निवेशक राकेश झुनझुनवाला का पिछले साल निधन हो गया। उन्हें मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया।
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा
नरेंद्र चंद्र देबबर्मा को पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। वह त्रिपुरा के राजस्व मंत्री के रूप में कार्यरत थे। वे 84 वर्ष की आयु में 1 जनवरी 2023 को अगरतला के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली।
आरिज खंबाटा
रसना समूह के संस्थापक आरिज खंबाटा को मरणोपरांत पद्म श्री से सम्मानित किया गया। खंबाटा प्रतिष्ठित घरेलू पेय ब्रांड रसना बनाने के लिए जाने जाते हैं।
कर्मा वांग्चु
कर्मा वांग्चू को पद्म श्री पुरस्कार से नवाजा गया है। अपने व्यापक राजनीतिक जीवन में वांग्चू कभी कोई चुनाव नहीं हारे।
यह भी पढ़ें- राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा को पद्म विभूषण से किया सम्मानित, देखिए पूरी लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications